धनु राशि वाले भावनाओं पर रखें नियंत्रण, आज निवेश से बचें, शिवलिंग पर चढ़ाएं जल
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 21 april 2026: धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में आज सतर्कता बरतने की जरूरत है. निवेश से जुड़े फैसलों को फिलहाल टालना ही समझदारी होगी.
जमुई: 21 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. आज के दिन ग्रह की दृष्टि से आपके लिए भावनात्मक रूप से काफी अहम होने वाला वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. चंद्रमा की स्थिति आपके मन को संवेदनशील बना सकती है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन छोटी-छोटी बातें भी आपके दिल को प्रभावित कर सकती हैं. उन्होंने बताया कि कार्यक्षेत्र में आज आपको विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति काफी एकाग्र रहना चाहिए.
कारोबार में आज हो सकता है बड़ा लाभ
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है. हालांकि, आज के दिन आपको किसी भी तरह का निर्णय लेने में जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए नहीं तो इसका परिणाम आपके पक्ष में नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. आज आपकी सेहत खराब हो सकती है, ऐसे में आपको आज खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है. पारिवारिक जीवन में भी भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन किसी प्रियजन की चिंता आपको परेशान कर सकती है. उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर खुलकर बातचीत करने से न केवल समस्याओं का हल निकलेगा, बल्कि रिश्तों में मजबूती भी आएगी.
आर्थिक मामलों में आज बरतनी चाहिए सावधानी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है. निवेश से जुड़े फैसलों को फिलहाल टालना ही समझदारी होगी, क्योंकि भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है. आज के दिन आपको आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको शिव चालीसा का पाठ करने और शिवलिंग पर जल एवं अक्षत अर्पित करने से मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मकता दूर होगी. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग सिल्वर रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


