कन्या राशि वाले जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, लव-लाइफ में होगा पंगा, पढ़ें हनुमान चालीसा

कन्या राशि वाले जानें कैसा बीतेगा आज का दिन, लव-लाइफ में होगा पंगा, पढ़ें हनुमान चालीसा

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 21 april 2026: किसी पुरानी आर्थिक परेशानी से राहत मिल सकती है, लेकिन खर्चों को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है. आज ज्यादा झोल-झमेले या जोखिम भरे फैसलों में न पड़ें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है. शांति से और सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आद्रा नक्षत्र, अतिगण्ड योग रहेगा और चंद्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि में संचार कर रहे हैं. इसी पंचांग के आधार पर देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से जानते हैं कि आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा संभलकर चलने का दिन है. कोई ऐसी सूचना प्राप्त होगी जिससे मन में हलचल पैदा हो सकती है. आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है. कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. वाहन चलाते समय मे सावधानी पूर्वक चलाएं. चोट-चपेट की संभावना ज्यादा रहेगी.

ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें और बेवजह की बहस से दूर रहें. नौकरी पेशा लोगों पर आज प्रदर्शन बेहतर करने का दबाव बना रह सकता है, जिससे मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है. आज किसी भी जरूरी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है. काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन यह यात्रा आपके लिए ज्यादा लाभकारी साबित नहीं होगी. यदि बहुत जरूरी न हो तो यात्रा टालना ही बेहतर रहेगा.

किसी पुरानी आर्थिक परेशानी से राहत मिल सकती है, लेकिन खर्चों को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है. आज ज्यादा झोल-झमेले या जोखिम भरे फैसलों में न पड़ें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है. शांति से और सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

जीवनसाथी की बातों को नजर अंदाज ना करें
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी आज सावधानी जरूरी है. जीवनसाथी या पार्टनर की बातों को नजर अंदाज न करें, वरना विवाद बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए साफ और ईमानदार बातचीत करें. आज आपके और जीवनसाथी के बीच मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है.

स्वास्थ्य की बात करें तो आज मानसिक तनाव और शारीरिक कष्ट संभव है. बीपी और शुगर से परेशान जातक अपनी दवाइयों में लापरवाही न करें. नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित आहार अपनाएं.

उपाय
आज हनुमान जी की पूजा-अर्चना अवश्य करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें और घर से निकलने से पहले हनुमान जी को चढ़ाया हुआ प्रसाद ग्रहण करें. इससे दिन की नकारात्मकता कम होगी और मन को शांति मिलेगी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed