धनु राशि वाले आज सोच-विचार कर करें काम, कहें दिल की बात, पार्टनर समझेंगे फीलिंग्स
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 17 june 2026: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में आज काफी प्यार भरा माहौल रहेगा. आज अपने पार्टनर के साथ आपको क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के रिश्ते आज मजबूत होंगे. अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो आज आप अपने मन की बात उनसे कह सकते हैं.
जमुई: 17 जून 2026 के दिन कई ऐसी ज्योतिषीय घटनाएं सामने आएंगी, जिसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन ज्योतिषीय रूप से काफी विशेष होने वाला है. आज चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र और बृहस्पति विराजमान हैं. जिस कारण आज चंद्रमा, शुक्र तथा बृहस्पति के साथ मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे. आज इसका असर विभिन्न राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज सूर्य देव और बुद्धदेव मिथुन राशि में उपस्थित होंगे. इन दोनों की युति का असर भी सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि आज मंगल मेष राशि में रहेंगे, जिससे जातकों को आज साहस मिलेगा और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धनु राशि के जातकों पर इन सभी योग का असर देखने को मिलेगा.
आर्थिक मामलों को लेकर आज रहें सावधान
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में निवास करेंगे, जिसका असर आपके आर्थिक जीवन पर पड़ेगा. अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं या कहीं पैसा लगाने वाला हैं तो आज के दिन काफी सोच-समझकर फैसला लें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन किसी भी चीज में जल्दीबाजी करने से भी आपको बचना चाहिए. धनु राशि के जातकों के लिए आज अपने कार्य क्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहना चाहिए. आज आपके सामने कोई चुनौती आ सकती है, जिसका हल निकालने में आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है.
दांपत्य जीवन में बना रहेगा प्यार
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में आज काफी प्यार भरा माहौल रहेगा. आज अपने पार्टनर के साथ आपको क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के रिश्ते आज मजबूत होंगे. अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो आज आप अपने मन की बात उनसे कह सकते हैं. आज आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं को समझ पाएंगे. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 8 रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


