आज सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, रुका पैसा मिलेगा, करियर में भी सफलता! पढ़ें राशिफल

आज सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, रुका पैसा मिलेगा, करियर में भी सफलता! पढ़ें राशिफल

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ है. आज पुनर्वसु नक्षत्र का विशेष प्रभाव रहेगा. कुंडली में काल सर्प योग बनने के साथ ही भाग्य स्थान पर राहु की मौजूदगी धन लाभ के संकेत दे रही है. लंबे समय से रुका पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है. वहीं कई…

Aaj Ka Singh Rashifal 17 June 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए बुधवार 17 जून 2026 का दिन कई मामलों में खास रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज पुनर्वसु नक्षत्र का विशेष प्रभाव रहेगा. कुंडली में काल सर्प योग बनने के साथ ही भाग्य स्थान पर राहु की मौजूदगी धन लाभ के संकेत दे रही है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है. वहीं कई अधूरे काम भी आज गति पकड़ सकते हैं.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक मामलों में आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए राहत और लाभ लेकर आ सकता है. जो ग्राहक लंबे समय से दूर हो गए थे, उनसे दोबारा संपर्क बनने के योग हैं. बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा और पुराने अटके हुए सौदे भी पूरे हो सकते हैं. इससे व्यापार में नई ऊर्जा देखने को मिलेगी. खासतौर पर अग्नि, शिक्षा और तकनीक से जुड़े कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना जताई गई है. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है और आय के नए रास्ते भी खुल सकते हैं.

करियर राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार कर्क राशि उदित हो रही है और गुरु के साथ शुक्र की युति शुभ प्रभाव बना रही है. ग्रहों की यह स्थिति कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों को कम कर सकती है. लंबे समय से पेंडिंग पड़े काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना भी हो सकती है.

शिक्षा राशिफल 
हालांकि विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. शिक्षा स्थान पर तुला राशि उदित होने के कारण चंद्रमा और केतु की दृष्टि पड़ रही है. इसके चलते पढ़ाई से जुड़े मामलों में असमंजस की स्थिति बन सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. ऐसे में आज बड़े फैसले लेने से बचने की सलाह दी गई है. पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत रहेगी.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य की बात करें तो आज लापरवाही भारी पड़ सकती है. शरीर में पानी की कमी होने से यूरिन से जुड़ी समस्या या कमजोरी महसूस हो सकती है. गर्मी और मौसम के प्रभाव को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी रहेगा. बाहर का तला-भुना भोजन कम खाएं और दिनचर्या संतुलित रखें. थोड़ी सावधानी रखने से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.

परिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन में आज सुखद माहौल बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा और घर में शांति का वातावरण रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि बड़े बुजुर्गों से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है. छोटी बातों पर बहस रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है. प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और प्रेमियों को कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान 
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि वालों के लिए 6 अंक सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 2 और 8 अंक भी लाभकारी रहेंगे. शुभ फल प्राप्त करने के लिए आज हनुमानजी के दर्शन, पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ करना विशेष लाभदायक माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed