धनु राशि वाले आज जुबान पर रखें लगाम, नहीं बिगड़ेगी बात, लव लाइफ रहेगी बिंदास, जानें उपाय

धनु राशि वाले आज जुबान पर रखें लगाम, नहीं बिगड़ेगी बात, लव लाइफ रहेगी बिंदास, जानें उपाय

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 18 june 2026: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को लव लाइफ में आज काफी गंभीर होने की जरूरत है. आप अपने प्यार को लेकर भविष्य की योजना बना सकते हैं. आप जिससे प्यार करते हैं उसे अपने दिल की बात कह सकते हैं. परिवार में आज शांति का माहौल रहेगा. उन्होंने बताया कि आप अपने परिजनों के साथ…

जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 18 मई 2026 का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला है. आज के दिन एक तरफ जहां आपके कारोबार में आपको सफलता मिलेगी वहीं नौकरी-पेशा करने वालों के लिए आज का दिन काफी शानदार तरीके से गुजरने वाला है. पारिवारिक जीवन में धनु राशि के जातकों को कई चीजों से परहेज करने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने आप को काफी संयमित रखने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका विपरीत परिणाम उन्हें देखना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज कारोबार में बड़ा मुनाफा होगा. अगर आप कोई नई डील करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए सबसे बेहतर रहने वाला है. उन्होंने बताया कि निवेश इत्यादि करने के लिए भी आज का समय काफी बेहतर रहेगा.

नौकरी-पेशा लोगों को आज मिल सकता है फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक जहां नौकरी करते हैं उन्हें वहां बड़ा फायदा मिलने वाला है. आज आपको अपनी नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बना रहे थे, तो आज का दिन उसके लिए काफी शुभ समाचार लेकर आएगा. आज काम करने वाली जगह पर आपको सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. इसके अलावा आज आपका मान-सम्मान भी बढ़ने वाला है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को लव लाइफ में आज काफी गंभीर होने की जरूरत है. आप अपने प्यार को लेकर भविष्य की योजना बना सकते हैं. आप जिससे प्यार करते हैं उसे अपने दिल की बात कह सकते हैं. परिवार में आज शांति का माहौल रहेगा. उन्होंने बताया कि आप अपने परिजनों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे. सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. अगर आप कुछ समय से अपने सेहत की समस्याओं से परेशान थे, तो आज उससे आपको राहत मिल सकती है.

उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. कुछ भी बोलने से पहले आपको काफी सोच-विचार करना चाहिए. धनु राशि के जातकों को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए और उन्हें हल्दी चढ़ाना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 8 रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed