धनु: आज गलतफहमियां दूर होंगी, रोमांस बढ़ेगा! जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें

धनु: आज गलतफहमियां दूर होंगी, रोमांस बढ़ेगा! जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 09 july 2026: आज के दिन प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि आज के दिन लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा और जो लोग अपने मन की बात साथी से कहना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है. 

जमुई: आज 09 जुलाई 2026 के दिन चंद्रमा मेष राशि में अपनी यात्रा जारी रखेंगे, जबकि सूर्य मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. आज के दिन बुध मिथुन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे, जिस कारण धनु राशि के जातकों की बुद्धिमता आज बढ़ सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आपको बातचीत, कागजी कार्यों और आर्थिक निर्णयों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. इसलिए आज के दिन आपके लिए बेहतर यही होगा कि कि आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें.

पैसों को लेकर मिल सकते हैं नए अवसर
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को परिचित लोगों के माध्यम से आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. उन्होंने बताया कि यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है तो उससे जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है. उन्होंने कहा कि आज आपको कोई भी नया बिना जांच-पड़ताल के किसी आर्थिक फैसला नहीं लेना चाहिए. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन यात्रा, पढ़ाई या किसी जरूरी काम पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा.

करियर में मिल सकता है खास व्यक्ति का सहयोग
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी सलाह भविष्य में आपके करियर के लिए उपयोगी साबित होगी. उन्होंने बताया कि अगर आप किसी तरह की उच्च शिक्षा या नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन बुध के वक्री होने से आपको किसी भी तरह के कागजी का में सतर्कता बरतनी चाहिए.

प्रेम जीवन में बढ़ेगी नजदीकियां
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशिवाले आज के दिन प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि आज के दिन लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा और जो लोग अपने मन की बात साथी से कहना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है. परिवार में बच्चों और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे घर का माहौल सुखद रहेगा. किसी करीबी व्यक्ति की सलाह से निजी जीवन की कोई उलझन भी सुलझ सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें. आज भगवान महादेव की पूजा करें और गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं. इससे शुभ फल मिल सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 6 रहेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed