तिल का ताड़ बनाने से बचें, ले डूबेगी जल्दबाजी…कर्क राशि वालों आज रहना सावधान
Aaj Ka Kark Rashifal 9 July 2026/नैनीताल. कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 9 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों से भरा रह सकता है. आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सुकर्मा योग का प्रभाव रहेगा, जो कार्यों में सफलता, सम्मान और शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है. आज अश्विनी नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है, जबकि गढ़ करण का प्रभाव रहेगा. चंद्र देव आज मेष राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे कर्क राशि के जातकों के मन में उत्साह तो रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा. नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी लोकल 18 से बताते हैं कि आज कर्क राशि के विद्यार्थियों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है. परीक्षा, प्रतियोगिता, इंटरव्यू, प्रोजेक्ट या पढ़ाई से जुड़ी किसी अच्छी खबर का योग बन रहा है. यह उपलब्धि आपको अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दे सकती है. हालांकि सफलता के साथ अनुशासन बनाए रखना भी जरूरी होगा.
आफत से बचाएगी ये चीज
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम से अच्छा रहने वाला है. जो लोग रिश्ते में हैं, वे अपने साथी के साथ खुलकर बातचीत कर सकते हैं. मन में चल रही किसी गलतफहमी को शांतिपूर्वक दूर करने का अवसर मिलेगा. पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलने की संभावना है. विवाहित जातकों के लिए भी दिन बेहतर रहेगा, लेकिन घर के छोटे मुद्दों को बड़ा बनाने से बचें. परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना रिश्तों को मजबूत करेगा. अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से बातचीत या मुलाकात का अवसर मिल सकता है.
ऑफिस वालों के लिए कैसा दिन
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन प्रगति का संकेत दे रहा है. आपकी मेहनत और जिम्मेदारी को वरिष्ठ अधिकारी नोटिस कर सकते हैं. किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी. टीम के साथ काम करते समय अपनी बात स्पष्ट रखें, लेकिन किसी पर अपनी राय थोपने से बचें. व्यापार से जुड़े जातकों को नए ग्राहक, ऑर्डर या साझेदारी का अवसर मिल सकता है. आज पुराने संपर्क भी लाभ पहुंचा सकते हैं. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.
इनसे दूरी, सबसे जरूरी
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास रह सकता है. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और कठिन विषयों को समझने में मदद मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. किसी शिक्षक, गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह भविष्य की दिशा तय करने में उपयोगी साबित हो सकती है. आज अपनी पढ़ाई का एक स्पष्ट टाइम टेबल बनाएं और सोशल मीडिया या अनावश्यक बातचीत से दूरी रखें. छोटे प्रयास भी आज बड़ी उपलब्धि का आधार बन सकते हैं.
महिलाओं के लिए कैसा दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को संतुलित तरीके से निभाने में सफलता मिल सकती है. नौकरी या व्यवसाय करने वाली महिलाओं को किसी नई जिम्मेदारी, प्रशंसा या अवसर की प्राप्ति हो सकती है. गृहिणियां घर की व्यवस्था और परिवार के सहयोग से संतोष महसूस करेंगी. स्वास्थ्य के लिहाज से थकान या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं और आराम के लिए समय जरूर निकालें. किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से बातचीत मन को प्रसन्न कर सकती है.
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला
उपाय : पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करना शुभ रहेगा. आज पीला वस्त्र, पीली दाल दान करें.


