दैनिक राशिफल, 18 अप्रैल 2026: कर्क को मिलेगी अच्छी खबर, तुला की जॉब में उतार-चढ़ाव
Today Horoscope 18 April 2026: आज वैशाख शुक्ल प्रतिपदा तिथि, शनिवार दिन, अश्विनी नक्षत्र, बव करण, प्रीति योग है. आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है. आज आपको प्रॉपर्टी और धन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. तुला राशिवाले लोग अपने काम से काम रखें, जॉब में थोड़ी उतार-चढ़ाव आ सकती है, इसका सामना करें. वहीं आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस में कुछ काम को लेकर तनाव हो सकता है, योग और ध्यान से काम लें. वहीं शनि की राशि मकर वाले लोग आज हनुमान जी की पूजा करके घर से निकलें, आपके कार्य सफल होंगे. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें अपना दैनिक राशिफल और आज का ज्योतिष उपाय.
मेष का राशिफल
आज का दिन आप के मनोभाव को व्यक्त करने के लिए अनुकूल है. आज अपने काम के प्रेजेंटेशन का प्रभाव होगा, लोगों से प्रशंसा अर्जित करेंगे. जॉब और व्यापार अनुकूल रहेगा. आज आप लोगों की मदद कर पाएंगे. लेनदेन और निवेश मे लाभ अर्जित होगा. रिश्तों को लेकर कुछ भावुक रहेंगे, वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए अनुकूलता मिलेगी. मेहनत और लगन को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण बनेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान करें. भाग्य का साथ 88% रहेगा.
आज का दिन अनुकूल रहेगा पर किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी, सोच समझकर निर्णय लें. जॉब में कार्यों को छोड़ने की प्रवृत्ति हावी होगी, अपने आत्मबल और बुद्धि विवेक पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें. निश्चित सफल रहेंगे, व्यापार में अनुकूलता है, रुके कामों में गति आएगी. रिश्तों के लिहाज से भी दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, पर अधिक खर्च को लेकर आज कुछ परेशान हो सकते हैं. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, यात्राओं में सजगता रखें. आज भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 79% तक रहेगा.
मिथुन का राशिफल
आज का दिन गतिशील रहेगा, कार्य में तीव्रता रहेगी. जल्दी और सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे. जॉब में आज थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, वहीं व्यापारिक विस्तार रहेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे और मुनाफा कमा पाएंगे. रिश्तों में सहजता रहेगी, विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आज भगवान राम का पूजन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 82% है.
आज का दिन अनुकूल रहेगा, अपनी कमियों पर काम करने के साथ उच्च मनोभाव से चुनौतियों को लेंगे और सफल भी होंगे. जॉब में आज अधिक अनुकूलता रहेगी. नए अवसर प्राप्त होंगे, वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है. निवेश और संपत्ति को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. रिश्तो में सहजता रहेगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 74% तक साथ देगा.
सिंह का राशिफल
आपके लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आएगा. भाग्य का साथ रहेगा, नई जिम्मेदारियां का भी सामना करना पड़ सकता है. व्यापारिक योजनाओं को क्रियान्वित करने का समय रहेगा. आज लाभ हानि को सोचे बिना सही निर्णय लेकर काम करने पर ध्यान दें. जॉब अनुकूल होगा, स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग रहें. आज आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा.
कन्या का राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में अनुकूलताएं बढ़ेंगी, छोटी सी परेशानी आज आपको अधिक विचलित कर सकती है. उच्च मनोबल से कार्य करें, नहीं तो अचानक से कोई निर्णय आप गलत ले सकते हैं. जॉब और व्यापार दोनों ही सामान्य से बेहतर रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग को भी आज सफलता प्राप्त होगी. परिणाम की सकारात्मकता पर ध्यान दें, रिश्ते सहज रहेगा. स्वास्थ्य मध्यम है. आज भगवान कृष्ण का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 59% तक मिलेगा.
तुला का राशिफल
आपके लिए व्यापारिक वृद्धि का दिन है. साझेदारी में हो रहे काम सफल रहेंगे. बस अपने कामों पर स्वयं ध्यान देना आवश्यक है. जॉब को लेकर उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं, वहीं व्यापार में नए रास्ते भी खुलेंगे. लाभ की स्थितियों को बढ़ाने के लिए कुछ निर्णय भी आज लेने पड़ सकते हैं. अपनी क्षमताओं को देखते हुए आगे बढ़ें. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन भ्रम और विवादों से दूर रहें. स्वाथ्य सामान्य रहेगा. आज हनुमान जी का पूजन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 53% तक रहेगा.
वृश्चिक का राशिफल
नए अवसर को पाने का दिन है. बस अपने अहं भाव को नियंत्रित रखें, लोगों से संपर्क बढ़ाएं, निश्चित सफल रहेंगे. जॉब को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, वहीं व्यापार में भी कुछ तनाव मिल सकता है. खासकर लेनदेन को लेकर विरोधी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा.
धनु का राशिफल
आज आप अपनी कार्य क्षमताओं के आधार पर और जुझारू प्रवृत्ति के चलते सफल रहेंगे. किसी भी प्रकार के नकारात्मक सोच के चलते प्रयासों को ना रोकें. अपनी बुद्धि विवेक से कार्य करें, जॉब और व्यापार दोनों ही सहज और अनुकूल रहेंगे. रिश्तों में मान-सम्मान बढ़ेगा. संतान को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य अनुकूल है. आज भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 70% तक मिलेगा.
मकर का राशिफल
आज के दिन थोड़ी अधिक मेहनत से सफलता प्राप्त कर पाएंगे, जॉब हो या व्यापार दोनों में ही उतार-चढ़ाव मिल सकते है. किसी जिम्मेदारी के चलते आज कुछ तनाव भी रहेगा. काम का दबाव रिश्तों को भी असहज करेगा. स्वास्थ्य अनुकूल है. विद्यार्थी वर्ग के लिए अनुकूल समय है, उम्मीद से अधिक मेहनत का फल मिलेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% तक मिलेगा.
कुंभ का राशिफल
आज बीते दिनों की अपेक्षा थोड़ी मेहनत का दिन रहेगा, थोड़ा अधिक सोचते विचारते हुए ही निर्णय ले पायेंगे, इसलिए अनुभवी लोगों की राय लेना सहायक सिद्ध होगा. व्यापारिक विस्तार मिलेगा, जॉब के लिहाज से दिन सामान्य है. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा. भाग्य का साथ 59% तक मिलेगा.
मीन का राशिफल
आज का दिन आर्थिक पक्ष को मजबूत करने का है. अपनी सूझबूझ से लिये गये निर्णय धन लाभ करा सकते हैं, वहीं जॉब में थोड़ा मुश्किल से लोग आप की बात समझ पायेंगे. आज कुछ कामों को लेकर दूसरों पर आश्रित रहना पड़ सकता है. व्यापार में नये अनुबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आज माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें, भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.


