दैनिक राशिफल: वृष वालों के अटके काम पूरे होंगे तो कर्क वालों का बढ़ेगा मनोबल, इन 4 राशियों
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है, नक्षत्र स्वामी का गोचर आपकी आय में वृद्धि का संकेत दे रहा है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. बैंकिंग सेक्टर और निवेश के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. जॉब और व्यापार में गतिशीलता रहेगी, यात्राओं के योग भी बनते दिख रहे हैं. संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज सजकता रखें. वही पारिवारिक रिश्ते में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है. भाग्य का साथ 64% तक रहेगा. भगवान गणेश का ध्यानकर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा, नक्षत्र स्वामी का गोचर पूर्णता आपके कार्य क्षेत्र को प्रभावित करेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी और व्यापार की अपेक्षा जॉब में अधिक सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. अगर आप नई जॉब तलाश रहे है तो आज का दिन बेहतर परिणाम देगा. अटके हुए कार्य पूर्ण होगे. रचनात्मक ढंग से किए गए कार्यों को सराहया जाएगा. व्यापारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी. रिश्तों में आपसी सामंजस बढ़ेगा और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन राशिफल
आज मिथुन राशि वालों के व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा. कार्य क्षमताओं में वृद्धि होगी, जिस कारण आप कोई बड़ी कार्य प्रणाली का हिस्सा भी बन सकते हैं. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, नए अनुबंध स्थापित हो सकते हैं. वही जॉब में कार्य को पूरा करने मे अडचन रह सकती है. आज अनुभवी लोगों की सलाह पर कार्य करना सार्थक रहेगा, पारिवारिक रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. पुराने वाद विवादों को सुलझाने का दिन होगा, स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य भाग्य का साथ 62% है। आज हनुमान जी के दर्शन करके दिन की शुरुआत करे
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के आज संतुलित आचरण से किए गए कार्य सफल रहेंगे, चंद्रमा का गोचर पूर्णता आप के विचारों की हलचल और कमजोर मनोबल को आपकी कामों पर हावी करेगा. यही कारण रहेगा कि आज आप थोड़ा चिंतित और तनाव ग्रस्त रह सकते हैं लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन आएगा. आपका मनोबल बढ़ेगा, जॉब हो या व्यापार दोनों मे कार्य क्षमताएं बढ़ेंगी. धन लाभ की स्थितियां मिलेंगी. आज का दिन बड़े निवेश की जगह छोटे-छोटे निवेश कर लाभ उठाने का दिन है. रिश्तों के लिए अनुकूल समय रहेगा. कोई नया रिश्ता भी बन सकता है, स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिल अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 64% तक रहेगा. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज आर्थिक उन्नति का दिन है. मान सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यों मे हिस्सा लेंगे. संपर्क बढ़ाने का दिन है. जॉब या व्यापार में कोई नए प्रयोग आज ना करें. आधिकारिक वर्ग से भी अनबन संभव है, सजग रहें. खासकर एकाउंट्स, इनवेस्टमेंट ,बैंकिंग, के क्षेत्र मे विशेष कर. अपनी मेहनत पर विश्वास कर आगे बढ़ें. रिश्तो के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. दांपत्य जीवन सहज रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकता है. भाग्य का साथ 54% तक रहेगा. भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा रह सकता है. पूर्ण मनोबल से अपने कामों मे लगे रहें. अपने अनुरूप परिस्थियों को ढालने मे बहुत सूझबूझ की जरुरत रहेगी. पारिवारिक कार्य में व्यस्तता रह सकती है. जॉब को लेकर आज अधिक सजगता रखनी होगी. व्यापारिक विस्तार और लोगों से संपर्क बनाने का दिन है. आर्थिक जोखिम ना उठाएं. परिवारिक रिश्ते सहज, दाम्पत्य जीवन मे सहजता के लिये एक दूसरे को समय दें. भाग्य का साथ 67% तक रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला राशिफल
आज स्थिति में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं, जिनके चलते आप कुछ विचलित हो सकते हैं. अपने पूर्ण मनोबल और लगन से आप सफल अवश्य होंगे. विशेष रूप से कार्य क्षेत्र में आपका अनुभव विरोधियों को परास्त करने में सहायक होगा. जॉब हो या व्यापार दोनों में ही आज विरोधी सक्रिय रहेंगे. धन लाभ की स्थितियां व आय की निरंतरता बनी रहेगी. रिश्तों को लेकर दिन सामान्य रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य 58% तक साथ देगा. आज भगवान गणेशजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्य क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रख आगे बढ़ें, व्यापार के विस्तार के लिए आज मेहनत करने पर सफलता प्राप्त कर पाएंगे, साथ ही अपने काम की मार्केटिंग करने का दिन है. निश्चित इस तरह के प्रयास अगर आज आप करते है तो सफलता का अनुपात बढ़ेगा. जॉब मे नए अवसर और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. भाग्य का साथ 60% तक रहेगा. नई वस्तुओं की खरीदारी और यात्राओं का योग भी बनता दिख रहा है. स्वास्थ्य सामान्य से उत्तम रहेगा. आज गणेशजी का पूजा कर के कार्यों की शुरुआत करें.
धनु राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके पराक्रम भाव से हो रहा है, जो कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत करेगा. अपने अनुसार आज कार्य संपन्न कर पाएंगे लेकिन किसी भी प्रकार के परिवर्तन या नया निर्णय लेते समय बहुत सजग रहें. जॉब में आधिकारिक वर्ग का सहयोग कम मिलता दिख रहा है. वही व्यापारिक विस्तार के साथ पुराने लेन-देन को निपटाने मे सहायक रहेगा. आज का दिन रिश्तों में सहजता रहेगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 52% तक रहेगा. आज हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक पक्ष, आय और पुराने लेनदेन के ऊपर अपना पूर्ण प्रभाव रखेगा. किसी पुराने प्रोजेक्ट में अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. निवेश और आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. अगर आप कंस्ट्रक्शन, मीडिया, मेडिसिन के क्षेत्र में है तो धन लाभ की स्थितियां अधिक बनेंगी. आज का दिन गलत संगत से बचने का होगा, क्योंकि नैतिक आचरण आज आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है. जॉब और व्यापार दोनों में ही मनोकूल स्थितियां रहेंगी. पारिवारिक रिश्तों में कुछ तनाव रह सकता है. स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि नक्षत्र स्वामी का गोचर आपकी राशि से हो रहा है, मनचाही शर्तों पर काम करना आज आसान होगा. नई योजनाओं और अनुबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे. जॉब मे ईर्ष्या वश लोग आप को अपनी जिम्मेदारियों और काम से भटकाएंगे, वही व्यापारिक गति तेज रहेंगी. रुके हुए काम पूरे होंगे और पारिवारिक रिश्तों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 70% तक रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन राशिफल
मीन राशि के लिए आज व्यय पूर्णता प्रभावित रहेगी इसलिए विशेष रूप से अपनी जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें. आर्थिक उन्नति के लिए अवसर मिलेंगे, विशेषकर सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट और मेडिकल फील्ड के लोगों को. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, एक्सपोर्ट संबंधी कार्य बनेंगे. पारिवारिक रिश्तों में छोटे भाई बहनों से कुछ तनाव रह सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 67% तक रहेगा. भगवान राम का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.


