तुला समेत ये 6 राशियां होती हैं 'बेस्टम बेस्ट फ्रेंड'! जान छिड़कते हैं अपने दोस्तों पर, क्

तुला समेत ये 6 राशियां होती हैं 'बेस्टम बेस्ट फ्रेंड'! जान छिड़कते हैं अपने दोस्तों पर, क्

होमराशि

तुला समेत ये 6 राशियां होती हैं बेस्ट फ्रेंड! जान छिड़कते हैं अपने दोस्तों पर

Last Updated:

Friendship Day 2026: 2 अगस्त दिन रविवार को फ्रेंडशिप डे है. आपने हमारे धर्म शास्त्रों में मित्रता पर कई कहानी तो जरूर सुनी होंगी, जैसे कृष्ण और सुदामाराम-सुग्रीव और कृष्ण-अर्जुन के नाम सबसे प्रमुख हैं. दोस्ती जीवन का वह अनमोल रिश्ता है, जो विश्वास, अपनापन और निस्वार्थ भाव पर टिका होता है. कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि जब अपने भी साथ छोड़ दें, तब एक सच्चा मित्र हर परिस्थिति में हमारे साथ खड़ा रहता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के जातक स्वभाव से बेहद वफादार, भरोसेमंद और रिश्तों को निभाने वाले माने जाते हैं. फ्रेंडशिप डे के अवसर पर आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिन्हें बेस्ट फ्रेंड माना जाता है.

वृषभ राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो भौतिक सुख सुविधा के स्वामी हैं. वृषभ राशि के लोग दोस्ती में बेहद ईमानदार और भरोसेमंद माने जाते हैं. ये अपने मित्रों का साथ हर परिस्थिति में निभाने का प्रयास करते हैं. एक बार किसी को अपना मान लें, तो लंबे समय तक रिश्ता बनाए रखने में विश्वास रखते हैं.

कर्क राशि – कर्क राशि के स्वामी मन व माता के कारक ग्रह चंद्रदेव हैं और इस राशि वाले जातक भावुक होने के साथ-साथ बेहद संवेदनशील भी होते हैं. ये अपने दोस्तों की खुशियों और दुखों को दिल से महसूस करते हैं. मुश्किल समय में बिना किसी स्वार्थ के अपने मित्रों का साथ देना इनकी सबसे बड़ी विशेषता मानी जाती है.

सिंह राशि – सिंह राशि के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्यदेव हैं और सिंह राशि के लोग अपने दोस्तों की सुरक्षा और सम्मान का पूरा ध्यान रखते हैं. ये अपने मित्रों के लिए हमेशा आगे खड़े रहने वाले माने जाते हैं. अगर किसी दोस्त पर संकट आ जाए, तो सिंह राशि के जातक हरसंभव मदद करने की कोशिश करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तुला राशि – तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह हैं और इस राशि के लोग रिश्तों में संतुलन बनाए रखने में विश्वास करते हैं. ये विवादों को बढ़ाने के बजाय उन्हें सुलझाने की कोशिश करते हैं. अपनी मधुर वाणी और व्यवहार के कारण इनके दोस्त लंबे समय तक इनसे जुड़े रहते हैं.

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के स्वामी साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल देव हैं और इस राशि के लोग दोस्ती को बेहद गंभीरता से लेते हैं. ये अपने करीबी मित्रों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं. हालांकि ये हर किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते, लेकिन एक बार विश्वास हो जाए तो जीवनभर दोस्ती निभाने का प्रयास करते हैं.

मकर राशि – मकर राशि के स्वामी न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव हैं और इस राशि के लोग जिम्मेदार और व्यवहारिक स्वभाव के होते हैं. ये केवल बातें नहीं करते, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपने मित्रों की हर संभव मदद के लिए आगे आते हैं. इनके लिए दोस्ती सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी होती है.

Source link

You May Have Missed