कुछ सोसाइटियों में रोज क्यों होते हैं झगड़े, जबकि दूसरी रहती हैं खुशहाल? जानिए इसके पीछे क

कुछ सोसाइटियों में रोज क्यों होते हैं झगड़े, जबकि दूसरी रहती हैं खुशहाल? जानिए इसके पीछे क

Residential Society Vastu Dosh: आज के समय में भारत के बड़े शहर जैसे दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद तेजी से ऊंची इमारतों और बहुमंजिला आवासीय सोसाइटियों की ओर बढ़ रहे हैं. सीमित भूमि और बढ़ती आबादी के कारण अपार्टमेंट और कॉन्डोमिनियम मॉर्डन शहरी लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं. ये केवल रहने की जगह नहीं बल्कि ऐसे छोटे-छोटे समुदाय हैं, जहां हजारों लोग साथ रहते हैं, काम करते हैं, निर्णय लेते हैं और सामाजिक संबंध बनाते हैं. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कुछ सोसाइटियां आपसी सहयोग, विश्वास और सौहार्द के लिए जानी जाती हैं, जबकि कुछ में पार्किंग, पालतू जानवर, मेंटेनेंस शुल्क या साझा सुविधाओं जैसे छोटे-छोटे मुद्दे बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं. कई बार ये मामले अदालतों तक भी पहुंच जाते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे का मुख्य कारण क्या है…

एक सोसाइटी भी होती है शहर के भीतर एक शहर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी बहुमंजिला आवासीय परिसर को केवल एक इमारत नहीं बल्कि शहर के भीतर एक शहर माना जाना चाहिए. जिस तरह किसी शहर की सड़कें, पार्क, मंदिर, जल स्रोत और सार्वजनिक स्थान उसके वातावरण को प्रभावित करते हैं, उसी प्रकार किसी सोसाइटी का मेन एंट्रेंस, क्लब हाउस, टेंपल, पार्क, ट्रांसफॉर्मर, जनरेटर, जलाशय, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और खुले स्थान मिलकर पूरे परिसर की ऊर्जा का निर्माण करते हैं.

मास्टर प्लान का सामुदायिक व्यवहार पर प्रभाव
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, केवल फ्लैट का वास्तु ही महत्वपूर्ण नहीं होता बल्कि पूरी सोसाइटी का लेआउट भी अहम भूमिका निभाता है. मेन एंट्रेंस की दिशा, सोसाइटी के मध्य का खुला स्थान (ब्रह्मस्थान), विद्युत उपकरणों की स्थिति, जल स्रोत और कचरा प्रबंधन की सही योजना सामूहिक ऊर्जा संतुलन बनाए रखने में सहायक मानी जाती है. वास्तु मान्यता के अनुसार अगर इन स्थानों का संतुलन बिगड़ता है तो आपसी मतभेद, अविश्वास और तनाव बढ़ सकता है.

साझा स्थान बढ़ाते हैं आपसी विश्वास
सोसाइटी के पार्क, वॉकिंग ट्रैक, कम्युनिटी हॉल, बच्चों के खेलने की जगह और खुले क्षेत्र केवल सुविधाएं नहीं होते, बल्कि ये सामाजिक मेल-जोल को बढ़ाने वाले केंद्र भी होते हैं. जब निवासी नियमित रूप से एक-दूसरे से मिलते हैं, बातचीत करते हैं और सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेते हैं, तो आपसी विश्वास मजबूत होता है और छोटे विवाद बड़े संघर्ष बनने से पहले ही सुलझ सकते हैं. इसके विपरीत, अगर प्रवेश द्वार अव्यवस्थित हो, सार्वजनिक स्थानों का रखरखाव खराब हो या केंद्रीय क्षेत्र भीड़भाड़ वाला हो, तो सामुदायिक जुड़ाव धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है.

कौन-सी गलतियां बढ़ा सकती हैं विवाद?
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ सामान्य गलतियां सामुदायिक संतुलन को प्रभावित कर सकती हैं, जैसे—

  • भूमि की ऊर्जा और मास्टर प्लान की अनदेखी करना.
  • निर्धारित प्रवेश द्वारों को स्थायी रूप से बंद कर देना.
  • मुख्य प्रवेश क्षेत्र का अव्यवस्थित होना.
  • दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) दिशा में सामुदायिक मंदिर का निर्माण (वास्तु मान्यता के अनुसार इसे उपयुक्त नहीं माना जाता).
  • ट्रांसफॉर्मर, जनरेटर, जल निकासी और कचरा प्रबंधन की बिना योजना व्यवस्था.
  • मकान मालिक और किरायेदारों के बीच भेदभावपूर्ण व्यवहार.

भारतीय संस्कृति का संदेश है नर सेवा ही नारायण सेवा है. इसलिए किसी भी निवासी के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार सामुदायिक सौहार्द की मजबूत नींव बन सकता है.

सामंजस्यपूर्ण सोसाइटी के लिए क्या करें?
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, अगर किसी सोसाइटी में सकारात्मक वातावरण बनाए रखना हो, तो समय-समय पर पूरे परिसर का वास्तु मूल्यांकन, साझा सुविधाओं की समीक्षा, ब्रह्मस्थान को खुला और स्वच्छ रखना तथा सामुदायिक स्थानों की उचित योजना पर ध्यान देना लाभकारी माना जाता है. कुछ विशेषज्ञ क्लब हाउस जैसे स्थानों पर विशेष क्रिस्टल (जैसे एमेथिस्ट टावर) लगाने की भी सलाह देते हैं.

Source link

You May Have Missed