जीवनसाथी संग बढ़ेगी नजदीकियां, रिश्तों में घुलेगी मिठास, बस इस एक गलती से बचें मिथुन जातक

जीवनसाथी संग बढ़ेगी नजदीकियां, रिश्तों में घुलेगी मिठास, बस इस एक गलती से बचें मिथुन जातक

Last Updated:

ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि मिथुन जातकों के जीवन में जो भी घटनाएं इस समय घटेंगी वह उन्हें सिद्ध करने की तरफ लेकर जाएंगी. उन्होंने कहा आज के दिन मिथुन राशि वाले जातकों का व्यवहार धनी और दानी रहने वाला है. आज के दिन आप प्रसन्न रहने वाले हैं क्योंकि आपके सभी काम सिद्ध होते नजर आएंगे. 

Mithun Rashifal 26 June: आज 26 जून यानी शुक्रवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज मिथुन जातकों की कुंडली में राहु और देवगुरु बृहस्पति का एक साथ बल में रहना आपके लिए बेहद उम्दा समय लेकर आ रहा है. इसके प्रभाव से समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ाने वाला एक दुर्लभ योग आज निर्मित हो रहा है. मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोने जैसा कीमती साबित होने वाला है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि आज के दिन विशाखा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है और इसके स्वामी बृहस्पति हैं.

शुक्रवार के दिन बृहस्पति का नक्षत्र आ रहा है. ये दोनों ग्रह इस समय एक साथ गोचर करके कर्क राशि में बैठे हुए हैं, इसीलिए यह दिन देव कृपा का है. इसके साथ ही आज के दिन सिद्ध योग भी बन रहा है, यानी इस समय आपके जीवन में जो भी घटनाएं होंगी, वह आपको सिद्ध करने के लिए होंगी. उन्होंने कहा कि इस योग में जो भी बच्चे पैदा होते हैं, वे सिद्ध बनते हैं. उन्होंने बताया कि ज्योतिष, मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे किसी भी क्षेत्र में ऐसे जातक एक्सपर्ट बनते ही हैं.

आज कन्फ्यूजन में गुजर सकता है आपका दिन
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि मिथुन जातकों के जीवन में जो भी घटनाएं इस समय घटेंगी, वह उन्हें सिद्ध करने की तरफ लेकर जाएंगी. उन्होंने कहा कि आज के दिन मिथुन राशि वाले जातकों का व्यवहार धनी और दानी रहने वाला है. आज के दिन आप प्रसन्न रहने वाले हैं, क्योंकि आपके सभी काम सिद्ध होते नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि बृहस्पति ध्यान और तपस्या का कारक है.

ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज के दिन मिथुन राशि वाले लोग तपस्वी की तरह रहेंगे, लेकिन दूसरी तरफ वह भोग-विलासिता की ओर भी जा सकते हैं; इसका मतलब है कि आज आप कंफ्यूज रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि इस समय आप लग्जरियस लाइफ जीने के लिए कर्ज ले सकते हैं, इसीलिए आप इससे बचकर रहें और कम में ही खुद को समेटने की कोशिश करें.

कार्यक्षेत्र और व्यापार में भी आज का दिन शुभ
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि कामकाज के लिहाज से आज फतह आपके कदम चूमेगी. आपकी निर्णय क्षमता और बुद्धिमत्ता चरम पर रहेगी. अगर आप कोई बड़ा व्यावसायिक फैसला लेने जा रहे हैं या किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज ही का दिन सर्वश्रेष्ठ है. उन्होंने कहा कि लेखन, कला, प्रेजेंटेशन या कम्युनिकेशन वाले हर काम में आज आपको जबरदस्त बढ़त मिलेगी. आपकी वाणी और विचारों का प्रभाव दूसरों पर गहरा पड़ेगा. उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन बेहद भाग्यशाली है. आमदनी में ठोस और बड़े सुधार के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं. रुका हुआ धन या अटका हुआ मुनाफा आज आपके हाथ लग सकता है.

रिलेशनशिप में आज आएगी मिठास
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि परिवार और जीवनसाथी के साथ मिथुन जातकों के संबंधों में मधुरता रहेगी. सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा. उन्होंने कहा कि सितारे पूरी तरह आपके पक्ष में हैं, बस अति-उत्साह में आकर कोई हड़बड़ी मत कीजिए और सामने आने वाले हर मौके को संभलकर भुनाएं. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय इस सुनहरे समय का मजा किरकिरा कर सकता है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed