आज नौकरी में चमकेगी किस्मत, लेकिन लव लाइफ में आ सकता है उतार-चढ़ाव
Last Updated:
Mesh Rashifal Today: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. आज आपकी राशि में ‘नीचभंग राजयोग’ का निर्माण हो रहा है, जो आपकी आर्थिक स्थिति, नई जिम्मेदारियों और रिश्तों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. हालांकि, अष्टम भाव में चंद्रमा के गोचर से कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां भी बन सकती हैं. जानिए विंध्यधाम के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से आज का पूरा मेष राशिफल, शुभ मुहूर्त और विशेष उपाय.
Mesh Rashifal Today: मेष राशि में आज नीचभंग राजयोग बनेगा. यह योग नई जिम्मेदारियों, आर्थिक स्थिति और रिश्तों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है. आज ऋतु ग्रीष्म है, मास ज्येष्ठ है, तिथि द्वादशी है और नक्षत्र विशाखा है. वहीं करण बव और बालव है, पक्ष शुक्ल तथा योग सिद्ध है. आज सूर्योदय सुबह 5:24 पर और सूर्यास्त सायं 7:22 पर होगा. शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 से लेकर दोपहर 12:51 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में शुरू किया गया कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय यानी राहुकाल सुबह 10:39 से लेकर दोपहर 12:23 तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य लंबे समय तक अच्छा लाभ प्रदान नहीं करता है. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 को बताया कि राशि स्वामी मंगल आपको साहस, धैर्य और कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा आज अष्टम भाव में गोचर करेंगे. अष्टम भाव आयु, गुप्त विज्ञान, परिवर्तन और आकस्मिक घटनाओं का होता है, जिससे आपकी कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां बन सकती हैं. सूर्य आपके आत्मबल और पराक्रम को बनाए रखेंगे, लेकिन आज जल्दबाजी और आवेश में आकर निर्णय लेने से बचने की जरूरत होगी.
स्वास्थ्य के प्रति न बरतें लापरवाही
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आज पेट, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), सिरदर्द और तनाव की शिकायत हो सकती है. वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता होगी. पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार पर ध्यान दें.
रिश्तों में होगा भावनात्मक उतार-चढ़ाव
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के प्यार और रिश्तों में भावनाओं का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसी पुरानी बात को लेकर मन व्यथित हो सकता है. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें, इससे गलतफहमियां दूर होंगी. वैवाहिक जीवन में धैर्य और समझदारी की आवश्यकता होगी. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. बड़ों की सलाह और अनुभव आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे. धैर्य और संयम से पारिवारिक वातावरण बेहतर रहेगा. धार्मिक चर्चा व पूजा-पाठ से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आर्थिक स्थिति बेहतरीन होगी, हालांकि अचानक कुछ खर्च सामने आ सकते हैं. जोखिम वाले निवेश से आज दूरी बनाकर रखें. बीमा, टैक्स, पैतृक संपत्ति या बैंकिंग से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है. धन संबंधी मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही कोई निर्णय लें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र की गोपनीयता बनाए रखना आवश्यक होगा. प्रतिस्पर्धा की गतिविधियों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है. शोध, कानून, प्रशासन, ज्योतिष, चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग बन सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण योजना पर पर्दे के पीछे (गुप्त रूप से) किया गया कार्य भविष्य में बड़ा लाभ देगा.
भगवान शिव की करें पूजा
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 8 तथा भाग्यांक 5 होगा. आज के लिए शुभ रंग गहरा लाल व शुभ दिशा दक्षिण होगी. मेष राशि के जातकों के लिए एक छोटा उपाय: आज भगवान शिव को जल अर्पित करें, साथ ही काले तिल और बेलपत्र भी चढ़ाएं. इसके बाद ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें. काले तिल, काली उड़द की दाल और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन अवश्य कराएं, जिससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


