चंद्रमा के गोचर से बदलेगी किस्मत! धनु वाले बड़ी जिम्मेदारी के लिए रहें तैयार

चंद्रमा के गोचर से बदलेगी किस्मत! धनु वाले बड़ी जिम्मेदारी के लिए रहें तैयार

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 23 june 2026: आज धनु राशिवालों के लिए कई नई संभावनाएं आएंगी. ज्योतिषाचार्य ने बतलाया कि प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी आज का दिन आपके काफी अनुकूल रहने वाला है. आज जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपका आपसी तालमेल बेहतर रहेगा और रिश्तों में विश्वास तथा अपनापन बढ़ेगा. जानें राशिफल.

जमुई: आज 23 जून 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई नई संभावनाएं आएंगी. आज उन्हें कारोबार से लेकर नौकरी तक में कई बड़े मौके मिलने वाले हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज बुधदेव, शुक्रदेव और बृहस्पतिदेव कर्क राशि में स्थित रहेंगे. आज इस कारण धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में बड़ा फायदा होने वाला है. इतना ही नहीं आज मंगलदेव की स्थिति धनु राशि के जातकों के कारोबार में फायदा दिला सकते हैं. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा का दशम भाव में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ होने वाला है. आज धनु राशि के जातकों को को करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

आज बढ़ने वाला है आपके व्यक्तित्व का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों के व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है. आर्थिक दृष्टि से आज दिन जिम्मेदारियों को बढ़ाने वाला हो सकता है, लेकिन धनु राशि के जातक अपनी सूझबूझ और योजनाबद्ध तरीके से वित्तीय मामलों को संभालने में सफल रहेंगे. उन्होंने कहा कि आज आपको किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए. साथ ही आज आपको किसी भी फैसले में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय इसके लिए अच्छा रहने वाला है. आप जहां काम करते हैं वहां आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए नई योजनाएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं. किसी पुराने संपर्क से भी लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

प्रेम के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है आज का दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि वालों प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी आज का दिन आपके काफी अनुकूल रहने वाला है. आज जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपका आपसी तालमेल बेहतर रहेगा और रिश्तों में विश्वास तथा अपनापन बढ़ेगा. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन संतोषजनक रहेगा. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed