आज का पंचांग: रवि योग में आज ज्येष्ठ बुढ़वा मंगल व्रत, हनुमान पूजन से दूर होंगे कष्ट, पंचा
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 June 2026: आज रवि योग में ज्येष्ठ मास के बुढ़वा मंगल का व्रत किया जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से हनुमानजी की पूजा करने से व्यक्ति को हर कष्ट व परेशानी से मुक्ति मिलती है और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, हस्त नक्षत्र, कौलव करण, वरीयान् योग, उत्तर का दिशाशूल है. साथ ही चंद्रमा कन्या उपरांत मिथुन राशि में तो सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे. अगर आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बना रहे हैं तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:15 से 01:08 बजे तक रहेगा, जिसे शुभ माना जाता है. यह दिन के मध्य का सबसे शुभ और शक्तिशाली समय माना जाता है, जिसमें किसी भी नए कार्य की शुरुआत, पूजा-पाठ या महत्वपूर्ण निर्णय लेना अत्यंत फलदायी होता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर हो या मंगल दोष के कारण विवाह, करियर, स्वास्थ्य अथवा पारिवारिक जीवन में बाधाएं आ रही हों, उन्हें मंगलवार के दिन विशेष रूप से हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्येष्ठ मास के बुढ़वा मंगल का व्रत करने से कुंडली में सभी ग्रह दोष दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. मंगलवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ लाल या केसरिया वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर के मंदिर या हनुमान मंदिर में जाकर भगवान हनुमान की प्रतिमा या चित्र के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं. हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित करें. पूजा के दौरान हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. पूजा के अंत में हनुमानजी की आरती करें और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य तथा मंगल ग्रह की शांति के लिए प्रार्थना करें. श्रद्धालु इस दिन व्रत भी रखते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं. आइए पंचांग के माध्यम से जानते हैं आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 जून 2026
आज की तिथि- नवमी – 04:39 पी एम तक, फिर दशमी तिथि
आज का नक्षत्र- हस्त – 11:54 ए एम तक, फिर चित्रा
आज का करण- कौलव – 04:39 पी एम तक, तैतिल – 05:22 ए एम, 24 जून तक
आज का योग- वरीयान – 10:13 ए एम तक, परिघ योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- कन्या उपरांत मिथुन राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:25 ए एम
सूर्यास्त- 07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 01:46 पी एम
चन्द्रास्त- 01:05 ए एम, 24 जून
आज के शुभ योग और मुहूर्त 23 जून 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 ए एम से 04:45 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:44 पी एम से 03:40 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:21 पी एम से 07:42 पी एम
अमृत काल: 05:31 ए एम से 07:13 ए एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम से 12:44 ए एम, 24 जून
रवि योग: 11:54 ए एम से 05:26 ए एम, 24 जून
शिववास: गौरी के साथ – 04:39 पी एम तक, फिर सभा में
आज के अशुभ मुहूर्त 23 जून 2026
राहुकाल: 03:53 पी एम से 05:38 पी एम
यमगण्ड: 08:55 ए एम से 10:39 ए एम
गुलिक काल: 12:24 पी एम से 02:09 पी एम
वर्ज्य: 08:35 पी एम से 10:20 पी एम
आडल योग: 11:54 ए एम से 05:26 ए एम, 24 जून
दुर्मुहूर्त: 08:13 ए एम से 09:09 ए एम
दिशाशूल: उत्तर


