चंद्रग्रहण के साथ पितृपक्ष की शुरुआत… 4 राशियों के जीवन में मचेगा कोहराम! खतरे में धन- संपत्ति और सम्मान

चंद्रग्रहण के साथ पितृपक्ष की शुरुआत… 4 राशियों के जीवन में मचेगा कोहराम! खतरे में धन- संपत्ति और सम्मान

Last Updated:

Pitru Paksha 2025 : इस बार पितृपक्ष की शुरुआत चंद्रग्रहण के साथ हो रही है. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इसका सीधा असर 4 राशियों पर पड़ेगा, जिनके जीवन में धन, संपत्ति और सम्मान से जुड़ी बड़ी चुनौतियां सामने आ …और पढ़ें

अयोध्या : इस साल पितृपक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण के साथ हो रही है, जो ज्योतिष दृष्टि से विशेष महत्व रखती है. मान्यता है कि ग्रहणकाल के दौरान किए गए धार्मिक कर्मों का असर सीधा पितरों तक पहुंचता है. हालांकि ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पितृपक्ष के दौरान ग्रहण सभी राशियों पर समान प्रभाव नहीं डालेगा. खासतौर पर तीन राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि उन पर संकट के बादल मंडरा सकते हैं. अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम के अनुसार ,धनु, कन्या और मीन राशि वालों को इस चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इन राशियों के लोगों को धन हानि, मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

पंडित कल्कि राम ने बताया कि साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण हिंदू पंचांग के अनुसार 7 सितंबर को रात्रि 9:58 पर लग रहा है. जिसका समापन रात्रि 1:00 बजे होगा. इस दिन से पितृपक्ष की शुरुआत की शुरुआत भी हो रही है. धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण लगने की 9 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है. चंद्र ग्रहण का प्रभाव देश दुनिया के साथ सभी 12 राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर रहेगा. ज्योतिष गणना के अनुसार साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का प्रभाव धनु ,कन्या, मीन राशि और मिथुन राशि के जातक पर अधिक प्रभावशाली होगा. इन राशि के जातको को सावधान रहने की जरूरत है. ऐसी स्थिति में इन लोगों को भगवान शंकर की आराधना करनी चाहिए उनके मंत्र का जाप करना चाहिए .

धनु राशि : धनु राशि के जातक को आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस दौरान जातकों को वाणी पर संयम रखना होगा, बेवजह किसी से विवाद हो सकती है सावधान रहें. व्यापार में घाटा हो सकता है, परेशानियां आ सकती हैं, मन अशांत रहेगा .

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों पर धन संकट गहरा सकता है. परिजनों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी तनाव रहेगा, वाणी पर संयम रखना होगा, निवेश के लिए यह समय शुभ नहीं रहेगा आर्थिक तंगी आ सकती है .

मीन राशि : मीन राशि के जातक को करियर संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले सोचना होगा. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. पैतृक संपत्ति में नुकसान हो सकता है. अचानक कोई बड़ी घटनाएं घट सकती है. सावधान रहें .

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा. चंद्रमा-राहु की युति से मिथुन राशि के लोगों को सावधान रहना होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

चंद्रग्रहण के साथ पितृपक्ष की शुरुआत… 4 राशियों के जीवन में मचेगा कोहराम!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Chandra Grahan 2025 Negative Effects: 7 सितंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, ये 5 राशिवाले रहें बेहद सावधान! जीवन में मचेगी उथल-पुथल

Next post

Anant Chaturdashi 2025 Sutra: अनंत चतुर्दशी पर बांधते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र, जानें विधि, मुहूर्त, मंत्र, महत्व, 4 फायदे

You May Have Missed