घर में अचानक निकलने लगी चींटियां…ये शुभ या अशुभ, क्या कहता है शकुन शास्त्र?

घर में अचानक निकलने लगी चींटियां…ये शुभ या अशुभ, क्या कहता है शकुन शास्त्र?

X

घर में अचानक निकलने लगी चींटियां…ये शुभ या अशुभ, क्या कहता है शकुन शास्त्र?

 

arw img

वाराणसी. हर किसी से घर में चींटियां दिख ही जाती हैं. इनका दिखना नॉर्मल है, लेकिन कभी-कभी इनके बड़े झुंड भी घर में दिखते हैं. बिल में रहने वाली चींटियों के अचानक निकलने  के पीछे विज्ञान का अपना तर्क है, लेकिन ज्योतिषशास्त्र में इसके शुभ और अशुभ संकेत भी बताएं जाते हैं. शकुन शास्त्र के मुताबिक, घर की जमीन और दीवारों पर चलने वाली लाल काली चींटियां लक्ष्मी आगमन का संकेत भी करती हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय लोकल 18 से बताते हैं कि घर में काली चींटियों का निकलना शुभ फल नहीं देता है. इससे कई बार धन की हानि होती है. यह आने वाली विपत्ति का सूचक भी होती है. प्रायः घर में किसी के बीमार होने की सूचना मिलती है. शकुन शास्त्र के अनुसार, घर में यदि अचानक लाल चींटियों का झुंड नजर आ जाएं तो इसे शुभता का संदेश माना जाता है. यह चींटियां यदि जमीन से ऊपर की ओर बढ़ रही है तो यह आपके तरक्की का सूचक भी है.

Source link

You May Have Missed