सैलरी हाइक और प्रमोशन में आ रही रुकावट? हरी इलायची से जुड़ी यह मान्यता जानिए

सैलरी हाइक और प्रमोशन में आ रही रुकावट? हरी इलायची से जुड़ी यह मान्यता जानिए

अंबाला: अप्रेजल सीजन आते ही हर कर्मचारी की नजर प्रमोशन और सैलरी हाइक पर टिक जाती है. दरअसल, पूरे साल की मेहनत का बेहतर परिणाम पाने की उम्मीद हर किसी को होती है, लेकिन कई बार तमाम प्रयासों के बावजूद मनचाहा लाभ नहीं मिल पाता. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं. इन दिनों हरी इलायची से जुड़ा एक ऐसा ही उपाय काफी लोकप्रिय हो रहा है, जिसे करियर में तरक्की और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जा रहा है.

हरी इलायची सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक

बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में हरी इलायची को केवल एक सुगंधित मसाला नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना गया है. धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में इसका विशेष महत्व बताया गया है, Qर मान्यता है कि हरी इलायची बुध और शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है.बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और करियर का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र सुख-समृद्धि, वैभव और आकर्षण का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसी मान्यता है कि हरी इलायची इन ग्रहों की शुभता को बढ़ाने में सहायक होती है और जीवन में आने वाली बाधाओं को कम करने का माध्यम बनती है.

हरी इलायची वाला उपाय

वहीं इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय से प्रमोशन, सैलरी हाइक या करियर में आगे बढ़ने में रुकावट आ रही है, तो वह श्रद्धा और विश्वास के साथ इस उपाय को अपना सकता है. इसके लिए सबसे पहले एक हरी इलायची लें और उस पर “24” अंक लिखें, और फिर इसके बाद उस इलायची को पूरे दिन अपनी जेब या पर्स में अपने साथ रखें.

इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराने की सलाह दी जाती है. उन्होंने कहा कि मान्यता है कि यह उपाय व्यक्ति के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और कार्यक्षेत्र में आने वाली नकारात्मकता को कम करने में मदद करता है. हालांकि, ज्योतिषाचार्य यह भी स्पष्ट करते हैं कि किसी भी उपाय का लाभ तभी सार्थक होता है, जब उसके साथ व्यक्ति पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन से अपने कार्यों का निर्वहन करे.

उन्होंने बताया कि दिनभर अपने साथ रखने के बाद शाम को घर लौटने पर उसी इलायची का सेवन कर लेना चाहिए. चाहें तो उसे सीधे खाया जा सकता है या फिर चाय में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. मान्यता है कि ऐसा करने से उपाय की सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति तक पहुंचती है और उसका प्रभाव पूर्ण होता है.

ज्योतिषीय उपाय आस्था और विश्वास का विषय

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि ज्योतिषीय उपाय आस्था और विश्वास का विषय हैं इन्हें सफलता की गारंटी नहीं माना जा सकता, क्योंकि करियर में वास्तविक सफलता बेहतर प्रदर्शन, नई योग्यता हासिल करने, अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही मिलती है. वहीं जो लोग धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में विश्वास रखते हैं, उनके लिए ऐसे उपाय मानसिक आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का माध्यम बन सकते हैं.

Source link

You May Have Missed