घर की दीवारों से तुरंत हटाएं गंदगी, जाले, सीलन नहीं तो जाग जाएगा ये खतरनाक ग्रह, रोज मचेगा तांडव!
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Astro Tips: रांची के आचार्य ने बताया कि राहु ग्रह को गंदगी पसंद है. अगर आपके घर में लंबे समय तक गंदगी टिक गई तो यह ग्रह एक्टिव हो जाता है और इसके दुष्परिणाम सामने आने लगते हैं. घर-परिवार में तरह-तरह की समस्या ह…और पढ़ें
घर में मकड़े का जाल है या पड़ गया है सीलन तो समझ चाहिए यह ग्रह मचा देगा तांडव
हाइलाइट्स
- राहु ग्रह को गंदगी पसंद है, इसे तुरंत साफ करें
- गंदगी से राहु एक्टिव होकर घर में समस्याएं लाता है
- घर की दीवारें साफ रखें, सीलन और जाले न होने दें
रांची. घर की दीवारों का गंदा होना, जाले लगे होना, सीलन के कारण दीवारों का पेंट उखड़ना या प्लास्टर झड़ना ऐसी समस्याएं ज्यादातर घरों में कहीं न कहीं होती ही हैं. लोग इसको नजर अंदाज करते हैं. लोगों को लगता है कि इससे क्या ही होगा, बाद में ठीक करा लेंगे. लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका प्रभाव जानकर आपको ताज्जुब होगा. दरअसल, ऐसी चीजें एक खतरनाक ग्रह को एक्टिव कर देती हैं.
रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने बताया कि कभी मकड़े का जाल सीलन या फिर घर की दीवार गंदा नहीं होनी चाहिए. क्योंकि, यह साफतौर पर राहु को एक्टिवेट करता है. राहु अगर एक्टिवेट रहेगा तो निश्चित तौर पर घर में लड़ाई-झगड़ा भी होगा. दरिद्रता व बेज्जती यह सारी चीज घर में देखने को मिलेगी.
जहां गंदगी..वहां राहु
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जहां गंदगी होती है, वहां राहु होता है. राहु का फार्मूला है कि गंदगी देखकर वह एक्टिवेट हो जाता है. ऐसे में आप घर की दीवार को अगर ठीक से नहीं रखेंगे तो राहु परेशान करना शुरू कर देगा. ऐसे में सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि, घर के सारे सदस्य को यह प्रभावित करेगा. राहु ऐसा ग्रह है जो आपको बड़े-बड़े सपने दिखाएगा और आप उसके पीछे पागल हो जाएंगे. अंतिम समय में पता चलेगा कि वह सपना नहीं बस एक वहम था.
कच्चा मकान हो तो…
ऐसे में अगर आपके घर की दीवार में गंदगी जमी है, मकड़ी का जाल है तो हटा दें, एकदम साफ सुथरा रखें. दीवार में गंदगी नहीं होनी चाहिए, न सीलन होनी चाहिए. एकदम चकाचक रखें. ऐसा नहीं की कोई महंगा पेंट करवाना है, जितनी आपकी हैसियत हो, आप उतना ही करें. अगर कच्चा मकान है तो गोबर से ही लीप दें. कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन, गंदगी और यह सारी चीज नहीं होनी चाहिए.
Ranchi,Jharkhand
February 24, 2025, 10:43 IST
घर की दीवारों से तुरंत हटाएं गंदगी, जाले, सीलन नहीं तो जाग जाएगा खतरनाक ग्रह
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


