ग्रह दोष के लिए आसान उपाय, रोज नहाने के पानी में मिलाएं ये सफेद चीज
Camphor Water Benefits: स्नान केवल शरीर की सफाई का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक ताजगी के लिए भी जरूरी होता है. भारतीय परंपराओं में स्नान को विशेष महत्व दिया गया है और इसे स्वास्थ्य तथा सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है. कई लोग स्नान के पानी में विभिन्न प्राकृतिक चीजें मिलाकर नहाते हैं ताकि उन्हें अतिरिक्त लाभ मिल सके. इन्हीं में से एक है कपूर, जिसका उपयोग सदियों से पूजा-पाठ, आयुर्वेद और ज्योतिष में किया जाता रहा है. माना जाता है कि कपूर मिले पानी से नहाने से शरीर, मन और आसपास के वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
कपूर वाले पानी से स्नान के फायदे
हिंदू धर्म में कपूर को बहुत पवित्र माना जाता है. पूजा और आरती के अलावा इसका उपयोग स्वास्थ्य और ज्योतिषीय उपायों में भी किया जाता है. मान्यता है कि नहाने के पानी में थोड़ा सा कपूर मिलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है. इससे मन शांत रहता है और आसपास का वातावरण भी शुद्ध महसूस होता है. ज्योतिष के अनुसार यह राहु, केतु, शनि, सूर्य और गुरु से जुड़े दोषों के प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है.
विशेषज्ञों के अनुसार, कपूर मिले पानी से स्नान करने से बेहतर हो सकता है और शरीर को ताजगी मिलती है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि कपूर वाला पानी नाक या मुंह के अंदर न जाए, क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.
आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर गांठदार कपूर का उपयोग सप्ताह में एक या दो बार स्नान के लिए किया जा सकता है. इससे त्वचा मुलायम बनी रहती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है. मान्यता है कि कपूर के पानी से स्नान करने से आर्थिक बाधाएं कम होती हैं और व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य का प्रवेश होता है.
यह करियर और व्यापार में प्रगति के लिए भी शुभ माना जाता है. इसके अलावा, घर में वास्तु दोष होने या बार-बार बुरे सपने आने की स्थिति में भी कपूर का उपयोग लाभकारी बताया जाता है. इससे मानसिक डर कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है.
कपूर में प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण, खुजली और बैक्टीरिया से बचाने में मदद कर सकते हैं. नियमित रूप से कपूर मिले पानी से स्नान करने पर त्वचा स्वस्थ, साफ और चमकदार बनी रह सकती है. साथ ही इसकी सुगंध तनाव, थकान और चिंता को कम कर मन को शांति प्रदान करती है.
(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय ज्ञान पर आधारित है. इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है. News18 इसकी गारंटी नहीं देता है.)


