सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन! मिलेगा अटका धन, यात्रा से पहले करें ये काम

सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन! मिलेगा अटका धन, यात्रा से पहले करें ये काम

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 05 June 2026: व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन (शुक्रवार) सामान्य रहने वाला है. कारोबार में कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना नहीं बन रही है. हालांकि व्यापार में बहुत ज्यादा तेजी भी देखने को नहीं मिलेगी. रोजमर्रा के काम सामान्य गति से चलेंगे.

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार 05 जून 2026 दिन शुक्रवार को श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. यह दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों को आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में राहत मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. किसी बड़ी हानि की संभावना नहीं है. परिवार के साथ समय बिताने और घूमने जाने का भी अवसर मिल सकता है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. धन से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है. जिन लोगों के पैसे अटके हुए थे, उन्हें आज फायदा मिलने के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत वाला रहेगा. पढ़ाई में ध्यान लगाने की आवश्यकता होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. कारोबार में कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है. हालांकि व्यापार में बहुत ज्यादा तेजी भी नहीं रहेगी. रोजमर्रा के काम सामान्य गति से चलते रहेंगे. पुराने निवेश या सौदों से फिलहाल कोई विशेष लाभ मिलने के संकेत नहीं हैं. आर्थिक स्थिति की बात करें, तो खर्च और आय दोनों संतुलित रह सकते हैं. हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचना आज बेहतर रहेगा. पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना लाभकारी होगा.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है. छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं लेकिन वे जल्द ठीक हो जाएंगी. कुछ लोगों को हल्का मानसिक तनाव या जोड़ों में दर्द महसूस हो सकता है.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. घर में सकारात्मक वातावरण रहने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है. यात्रा के योग भी शुभ माने जा रहे हैं. प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. वहीं विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों को देवी मंदिर में दर्शन करना शुभ रहेगा. यदि कहीं यात्रा पर जाएं, तो मंदिर में घी, चावल जैसी सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना गया है. ऐसा करने से दिन और भी शुभ फल देने वाला रहेगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed