गाय नहीं पाल सकते? गोशाला में दान और सेवा से भी मिलते हैं वही शुभ फल, जानें कैसे दूर होते हैं ग्रह दोष

गाय नहीं पाल सकते? गोशाला में दान और सेवा से भी मिलते हैं वही शुभ फल, जानें कैसे दूर होते हैं ग्रह दोष

Last Updated:

Gau Seva: भारतीय संस्कृति में गाय सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि माता का दर्जा रखती है. बचपन से ही हम सबने सुना है कि गोमाता के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है और यही वजह है कि गाय को आदर, प्रेम और भरोसे का प्रतीक माना गया है. पुरानी मान्यताओं के अनुसार जहां गाय की पूजा और सेवा होती है, वहां घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है, आर्थिक तरक्की होती है, परिवार के लोगों में मेल-जोल बना रहता है और जीवन में अचानक सुखद बदलाव आने लगते हैं. कई लोग ये भी मानते हैं कि गोसेवा करने से न सिर्फ इस जन्म के पाप कम होते हैं बल्कि पिछले जन्म के कष्ट भी शांत होने लगते हैं. ज्योतिष में भी गाय को खास जगह दी गई है, क्योंकि नवग्रहों से जुड़े कई उपाय गाय के जरिए ही पूरे होते हैं. इस आर्टिकल में हम गाय की सेवा से जुड़े पौराणिक और ज्योतिष उपायों को बेहद आसान भाषा में समझेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से ताकि आप भी इन्हें अपनी लाइफ में अपना सकें.

गाय से जुड़े वास्तु उपाय -अगर घर में अकसर लड़ाई-झगड़े, तनाव या नेगेटिव वाइब्स महसूस हों तो कोशिश करें कि घर या आंगन में गाय का निवास हो. मान्यता है कि जहां गोमाता रहती हैं, वहां वास्तु दोष खत्म होने लगते हैं. -गाय पालना संभव न हो तो पूजा-पाठ में गोबर, गोमूत्र, दूध, दही और घी का इस्तेमाल करें. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और माहौल शांत रहता है. -रोजाना किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें. रोटी पर थोड़ा सा घी लगाकर प्यार से खिलाएं. इसे बेहद शुभ माना गया है और ये घर में गुडलक लाने वाला उपाय माना जाता है.

Cow worship benefits

गोसेवा से शांत होंगे नवग्रहों के कष्ट
अगर कुंडली में ग्रह कमजोर हों या उनकी वजह से परेशानियां आ रही हों तो नीचे दिए उपाय बेहद असरदार माने जाते हैं:
1. सूर्य ग्रह यदि सूर्य कमजोर है, मान-सम्मान में दिक्कत या मानसिक उलझन रहती है तो रविवार के दिन गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं.

Cow worship benefits

2. चंद्र ग्रह बार-बार भावनात्मक टूटन, दिमाग बेचैन रहना या दिमागी शांति न मिल रही हो तो सोमवार के दिन सफेद गाय को चावल खिलाएं. इससे चंद्र मजबूत होने लगता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. मंगल ग्रह गुस्सा ज्यादा आना, भाई-बहन से अनबन या ब्लड से जुड़ी दिक्कतों में मंगलवार के दिन लाल गाय को गुड़ और चना खिलाना शुभ माना गया है.

Cow worship benefits

4. बुध ग्रह कैरियर में रुकावट, बात करते समय हकलाहट या बिजनेस में दिक्कतें हों तो बुधवार के दिन गाय को हरा चारा और मूंग दाल खिलाएं.

Cow worship benefits

5. गुरु ग्रह अगर शिक्षा, शादी-ब्याह या आर्थिक स्थिति में दिक्कतें हों तो गुरुवार के दिन आटे में हल्दी मिलाकर चपाती खिलाएं या केले खिलाएं.

Cow worship benefits

6. शुक्र ग्रह रिश्तों में कड़वाहट, दाम्पत्य जीवन में दूरी या पैसों का बनता-बनता काम बिगड़ जाए तो शुक्रवार के दिन सफेद गाय को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं.

Cow worship benefits

7. शनि ग्रह नौकरी में रुकावट, कोर्ट-कचहरी के मामले, लगातार आर्थिक नुकसान या हेल्थ प्रॉब्लम्स हों तो शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करें और काले तिल का लड्डू खिलाएं.

Cow worship benefits

8. राहु ग्रह कन्फ्यूजन, गलत फैसले, मानसिक तनाव या अचानक दुश्मनी बनने पर शनिवार के दिन काले चने खिलाना राहु से जुड़े कष्टों को शांत करता है.

Cow worship benefits

9. केतु ग्रह केतु की वजह से आत्मविश्वास कम हो, आध्यात्मिक प्रगति रुकी हो या जीवन से फोकस हट रहा हो तो मंगलवार के दिन तिल के लड्डू खिलाकर उपाय करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

गाय नहीं पाल सकते? गोशाला में दान और सेवा से भी मिलते हैं वही शुभ फल

Source link

Previous post

Garuda Purana: मौत के बाद आत्मा शरीर के किस हिस्से से बाहर निकलती है? यमलोक के रास्ते में आत्मा को कौन-कौन सी चुनौतियाँ मिलती हैं?

Next post

Chaya Someshwara Temple: अदृभुत है छाया सोमेश्वर मंदिर, शिवलिंग के पीछे दिखती है इंसानी परछाई! वैज्ञानिक भी हैरान

You May Have Missed