खत्म होने वाले हैं वृश्चिक वालों के बुरे दिन, होने वाली है छप्परफाड़ कमाई

खत्म होने वाले हैं वृश्चिक वालों के बुरे दिन, होने वाली है छप्परफाड़ कमाई

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 30 June 2026: वृश्चिक राशिफल वालों के लिए आज यानी 30 जून 2026 का दिन खास होने वाला है. आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा. करियर में सराहना, नया अवसर और अचानक आर्थिक लाभ संभव है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. शुभ अंक 9, रंग गहरा लाल व काला है. जानें राशिफल और उपाय.

सीतामढ़ी: 30 जून 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद खास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज का दिन आपकी गहरी अंतर्दृष्टि और तीव्र रहस्यमयी शक्ति पूरे दिन आपको हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखेगी. मानसिक रूप से आप खुद को बेहद सशक्त महसूस करेंगे, जिससे कई पुरानी उलझनें आज जड़ से हल हो सकती हैं. आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, जो आपको बड़े निर्णय लेने के लिए प्रेरित करेगा. जानें आज कैसा रहेगा दिन.

आज रखना होगा विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार इस राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. आज पेट, कमर में दर्द और शारीरिक थकान आपको थोड़ा परेशान कर सकती है. इससे बचने के लिए हल्का और सात्विक भोजन ग्रहण करें, प्रचुर मात्रा में पानी पिएं और शाम के समय आराम को प्राथमिकता दें. करियर के मोर्चे पर आपकी मेहनत और सटीक रणनीति की जमकर सराहना होगी. जिससे कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर या बड़ी जिम्मेदारी आपके हिस्से आ सकती है.

अचानक बड़ा आर्थिक लाभ की संभावना
व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन मंगलमय है. पुराने संपर्कों और पुराने ग्राहकों से अचानक बड़ा आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना बन रही है, इसलिए अपनी नई योजनाओं पर काम करना तुरंत शुरू कर दें. धन के मामले में स्थिति काफी मजबूत रहेगी. कहीं फंसा हुआ पुराना बकाया पैसा वापस मिल सकता है या फिर अप्रत्याशित स्रोतों से आय हो सकती है. पारिवारिक जीवन में शांति और सकारात्मक माहौल बना रहेगा, वहीं जीवनसाथी के साथ आपका गहरा जुनूनी और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलेगा.

आज का विशेष उपाय, शुभ अंक और रंग
वृश्चिक राशिवालों आज आपके लिए शुभ अंक 9 है और भाग्यशाली रंग गहरा लाल और काला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज शाम को एक लाल कपड़े में 11 काली उड़द की दाल के दाने, एक लौंग और एक चुटकी हल्दी रखकर बांध लें. इसके बाद 11 बार ॐ कालीकायै नमः मंत्र का जप करें और इस पोटली को घर के दक्षिण कोने में 7 दिनों के लिए रख दें.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed