कुंभ राशि वालों को आज व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत, यात्रा का बन रहा योग
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 May 2026: ज्योतिषाचार्य शक्ति ने कहा कि आज (शुक्रवार) कुंभ राशि के जातकों का व्यापार थोड़ा डाउन रह सकता है. कार्यक्षेत्र में फोकस बनाए रखना अनिवार्य है. किसी भी शख्स से बातचीत करते समय सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें क्योंकि छोटी सी गलती भी नुकसान की वजह बन सकती है.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति ने कहा कि आज का दिन (शुक्रवार) कुंभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. कारोबार में थोड़ी सुस्ती और नुकसान की आशंका बनी रह सकती है, इसलिए बातचीत और फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत है. हालांकि आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा और पार्टनर का सहयोग आपके लिए बड़ी ताकत साबित होगा. ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी. वहीं करियर और जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर भी बनते नजर आ रहे हैं. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं.
व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, आज कुंभ राशि के लोगों का व्यापार थोड़ा डाउन रह सकता है. कार्यक्षेत्र में फोकस बनाए रखना जरूरी होगा. किसी भी व्यक्ति से बातचीत करते समय सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें क्योंकि छोटी गलती नुकसान का कारण बन सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
मेडिटेशन और आत्मचिंतन से मिलेगा लाभ
आज आप खुद से सवाल-जवाब करते और आत्मचिंतन करते नजर आ सकते हैं. मेडिटेशन और आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी. इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा और जीवन में ग्रोथ तथा सफलता की राह मजबूत होगी.
पार्टनर का मिलेगा पूरा सहयोग
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है. बिजनेस, करियर और निजी जीवन में साथी आपके हर फैसले में साथ खड़ा रहेगा. इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने काम पूरे कर पाएंगे.
यात्रा का योग
आज कहीं बाहर जाने या यात्रा करने के संकेत मिल रहे हैं. यह यात्रा आपके लिए नई संभावनाएं और अच्छे अनुभव लेकर आ सकती है. दिनभर आप ऊर्जावान और एक्टिव महसूस करेंगे.
शुभ अंक, रंग और उपाय
आज के लिए कुंभ राशि का लकी नंबर 1 बताया गया है. वहीं सफेद, लाल और गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेंगे. शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु जी के मंदिर जाकर भगवान को उड़द-चना दाल का भोग लगाएं और लक्ष्मी जी के मंदिर में लाल गुलाब अर्पित करें. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता बढ़ने की संभावना रहेगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


