कुंभ राशि वालों के लिए शुभ दिन! रुका पैसा मिलेगा, परिवार में सुधरेंगे रिश्ते

कुंभ राशि वालों के लिए शुभ दिन! रुका पैसा मिलेगा, परिवार में सुधरेंगे रिश्ते

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 May 2026: कुंभ राशि वालों को आज (रविवार) कार्यक्षेत्र में रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं. नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में स्थिति मजबूत होगी. आपकी स्पष्ट सोच और काम करने का तरीका आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो रीडर शक्ति ने बताया कि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन (रविवार) नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. शनि अमावस्या के बाद ग्रह दशा में बड़ा परिवर्तन हुआ है, जिससे लंबे समय से रुके काम पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं. करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य के मामले में आज लाभ मिलने की संभावना है. जो लोग नए काम की योजना बना रहे थे, उनके लिए समय अनुकूल माना जा रहा है.

ग्रह दशा बदलने से खुले सफलता के रास्ते
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, कुंभ राशि वालों की ग्रह स्थिति अब पहले से बेहतर हो चुकी है. लंबे समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, उनमें अब तेजी देखने को मिलेगी. आपके द्वारा किए गए पुराने कर्मों का शुभ फल मिलने का समय शुरू हो गया है.

रुके हुए काम होंगे पूरे
जो लोग लंबे समय से किसी नए काम या प्रोजेक्ट को शुरू करने की सोच रहे थे, उनके लिए आज का दिन शुभ माना जा रहा है. काम को लेकर नई योजनाएं बनेंगी और सही लोगों से बातचीत भी होगी, जिससे भविष्य में बड़ा फायदा मिल सकता है.

कार्यक्षेत्र में मिलेगा धन लाभ
राशिफल के अनुसार, कार्यक्षेत्र में रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं. नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में स्थिति मजबूत होगी. आपके काम करने का तरीका और स्पष्ट सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी.

परिवार में सुधरेंगे रिश्ते
अब तक परिवार के साथ चल रही अनबन और मनमुटाव में सुधार आने की संभावना है. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है लेकिन बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है. सही दिनचर्या और संतुलित भोजन आपको फिट और ऊर्जावान बनाए रखेगा.

आज का लकी कलर और नंबर
आज के लिए कुंभ राशि वालों का लकी कलर लाल और हरा बताया गया है जबकि लकी नंबर 3 रहेगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed