कुंभ राशि वालों के बनेंगे रुके हुए काम, लाल गुलाब का ये उपाय दिलाएगा सफलता
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति ने कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन (शुक्रवार) को सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति से भरा बताया है. उनके अनुसार, आज का दिन लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ने, काम में सफलता पाने और आर्थिक मामलों पर गंभीरता से सोचने का संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके हुए पैसों को लेकर मन में विचार चल सकते हैं. वहीं पुराने अनुभव और यादें भी आज मन को प्रभावित कर सकती हैं. ईश्वर की कृपा और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से कार्यों में बरकत मिलने के संकेत हैं. रुके काम बनेंगे. प्रेम संबंधों और पार्टनरशिप में भी मधुरता बनी रहेगी. ज्योतिषीय उपायों के जरिए आज का दिन और भी शुभ बनाया जा सकता है.
काम में मिलेगा अच्छा परिणाम
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, कुंभ राशि के जातक इन दिनों अपने लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस किए हुए हैं. लोग क्या कह रहे हैं, इसपर ध्यान देने के बजाय आप अपने काम और भविष्य को लेकर गंभीर दिखाई देंगे. मेहनत और प्लानिंग का फायदा आने वाले समय में देखने को मिलेगा.
रात में करेंगे भविष्य की प्लानिंग
आज आपका मन भविष्य को लेकर काफी सक्रिय रह सकता है. रात के समय काम, करियर और आर्थिक स्थिति को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं. रुके हुए पैसे और पुराने लेनदेन को लेकर भी सोच-विचार अधिक रहेगा.
पुराने अनुभव आएंगे याद
दिन के दौरान कुछ पुरानी बातें और यादें मन में आ सकती हैं. पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने का समय है. मानसिक रूप से भावुकता भी महसूस हो सकती है लेकिन यह समय आपको मजबूत बनाने का काम करेगा.
ईश्वर की कृपा से मिलेगा आत्मविश्वास
आज अध्यात्म और ईश्वर से जुड़ाव आपको मानसिक शांति देगा. मां लक्ष्मी और भगवान का आशीर्वाद आपके साथ रहने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
पार्टनर के साथ रिश्ते होंगे मजबूत
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. जो लोग रिश्ते में हैं, उनके लिए दिन खास साबित हो सकता है.
यात्रा का योग
आज यात्रा का योग भी बन रहा है. काम या निजी कारणों से छोटी या लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा से नए अवसर और लाभ मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है.
स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
आज के दिन पैर और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है. ज्यादा तनाव लेने से बचें और आराम के लिए समय निकालें. पर्याप्त पानी पीना और शरीर को आराम देना फायदेमंद रहेगा.
आज का लकी नंबर और शुभ रंग
आज कुंभ राशि वालों के लिए 1 और 8 अंक बेहद शुभ माने गए हैं. वहीं हरा, लाल और सफेद रंग आपके लिए लकी कलर रहेंगे.
आज के लिए खास उपाय
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, आज के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में लाल गुलाब अर्पित करना शुभ रहेगा. सफेद मिठाई, पसंदीदा मिठाई या कमल का फूल चढ़ाने से कार्यों में बरकत और सफलता मिलने के संकेत हैं. इसके अलावा अपने पार्टनर को लाल गुलाब देना भी रिश्तों और शुक्र ग्रह को मजबूत करने वाला उपाय माना गया है. अगर पार्टनर नहीं है, तो घर के साउथ-ईस्ट दिशा में लाल गुलाब रखने की सलाह दी गई है, जिससे जीवन में ग्रोथ और सफलता के रास्ते खुल सकते हैं.


