कर्क राशि वालों को धन लाभ के संकेत, नौकरी और व्यापार में मिल सकती है सफलता
Last Updated:
Nainital News: कर्क राशि के जातकों के लिए आज लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि सफलता को स्थायी बनाए रखने के लिए संयम और धैर्य के साथ निर्णय लेना आवश्यक रहेगा. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज कर्क राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.
नैनीताल: कर्क राशिफल के जातकों के लिए आज दिनांक 17 जुलाई 2026 शुक्रवार का दिन कई मायनों में शुभ और लाभदायक रहने वाला है. आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और पंचांग के अनुसार, आज मघा नक्षत्र, व्यतिपात योग और गर करण का प्रभाव रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में व्यतिपात योग को विशेष परिस्थितियों में महत्वपूर्ण माना जाता है. आज यह योग कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के आज लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि सफलता को स्थायी बनाए रखने के लिए संयम और धैर्य के साथ निर्णय लेना आवश्यक रहेगा. साथ ही आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, गले में खराश या हल्की थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त पानी पिएं, पौष्टिक भोजन करें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें.
नौकरी और करियर
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. आज ऑफिस पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. यदि लंबे समय से वेतन वृद्धि, मानदेय बढ़ने या पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं, तो आज उससे जुड़े सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना भी बनी हुई है. सरकारी और निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. हालांकि किसी भी प्रकार के विवाद या अनावश्यक बहस से बचें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें. आपके व्यवहार और कार्यशैली से सहकर्मी भी प्रभावित होंगे.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
कर्क राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ लेकर आएगा. आज व्यापार में नई संभावनाएं बन सकती हैं और पुराने ग्राहकों से अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. यदि कोई भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके मिलने के भी योग बन रहे हैं. निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें, लेकिन सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ देगा. पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी और आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है.
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंधों में आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. पार्टनर के साथ रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे और एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा. यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो आज बातचीत के जरिए उसे दूर किया जा सकता है. अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है. विवाहित जातकों के लिए भी दिन सुखद रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराज होने से बचें.
छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार का दिन मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी. उच्च शिक्षा, तकनीकी और शोध से जुड़े विद्यार्थियों को नए अवसर मिल सकते हैं. यदि किसी परीक्षा, इंटरव्यू या प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं तो पूरे मन से प्रयास करें. सफलता मिलने की संभावना प्रबल है, समय का सही प्रबंधन आपको दूसरों से आगे रखेगा.
महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा. धन लाभ के संकेत बन रहे हैं. नौकरी करने वाली महिलाओं को कार्यस्थल पर सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. गृहिणियों के लिए भी दिन सुखद रहेगा और परिवार में उनकी राय को महत्व मिलेगा. किसी शुभ समाचार से घर का माहौल खुशहाल रहेगा. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहती हैं तो दिन अनुकूल माना जा सकता है.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों के लिए आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना शुभ रहेगा.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद, नीला
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज चींटियों को शक्कर खिलाना और मछलियों को आटे की गोलियां खिलाना शुभ रहेगा.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


