कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ! प्रेम, पैसा और प्रमोशन के बन रहे जबरदस्त योग
Last Updated:
Cancer Horoscope 20 May: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग में आज कर्क राशि के जातकों को धन लाभ, शुभ समाचार और पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं. हालांकि राहु काल और दिशा शूल को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है, आज राहु काल दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा.
Aaj Ka Kark Rashifal 20 May: हमारे जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का गहरा प्रभाव पड़ता है. आज बुधवार को ज्येष्ठा अधिकमास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. आज के दिन आर्द्रा नक्षत्र, शूल योग और वृष्टि करण का विशेष संयोग बन रहा है. आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आया है. विशेष रूप से महिलाओं, व्यापारियों और विद्यार्थियों को आज सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग में आज कर्क राशि के जातकों को धन लाभ, शुभ समाचार और पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं. आज राहु काल दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा, इसलिए इस समय कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा. दिशा शूल के अनुसार उत्तर दिशा की यात्रा टालना लाभकारी रहेगा.
लव लाइफ में बढ़ेगा अपनापन
कर्क राशि के जातकों की प्रेम जीवन की बात करें तो आज रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. अविवाहित लोगों को कोई शुभ समाचार या नया प्रस्ताव मिल सकता है. विवाहित दंपत्तियों के बीच भी आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा. दिन रोमांटिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा.
नौकरी और व्यवसाय में होगा लाभ
आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलने के योग हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन रही है. व्यापारिक वर्ग के लिए दिन काफी लाभकारी रहेगा. रुका हुआ धन वापस मिलने या नए सौदे से आर्थिक फायदा होने के संकेत हैं. पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. निवेश से जुड़े मामलों में भी दिन अनुकूल रहेगा.
छात्रों को मिलेगा मेहनत का फल
विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. पढ़ाई में मन लगेगा और शिक्षकों का सहयोग मिलेगा. जो छात्र लंबे समय से किसी लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा.
महिलाओं को मिलेगी खुशखबरी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि शूल योग का प्रभाव आज महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा, कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बन सकता है. गृहणियां घर में धार्मिक या मांगलिक कार्य की योजना बना सकती हैं. कामकाजी महिलाओं को सम्मान और प्रशंसा मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसम में बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतनी जरूरी है.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. शुभ अंक 2 जबकि शुभ रंग हरा रंग रहेगा.
आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का पूजन करना शुभ रहने वाला है, आज भगवान गणेश को 11 मोदकों का भोग लगाएं और उसके साथ एक एक दुर्वा और पुष्प गणेश जी को अर्पित करें .
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें


