कर्क राशि में तीन ग्रहों का जमावड़ा, बुध-गुरु-शुक्र ग्रह की युति से इन 5 राशियों का शुरू ह

कर्क राशि में तीन ग्रहों का जमावड़ा, बुध-गुरु-शुक्र ग्रह की युति से इन 5 राशियों का शुरू ह

होमराशि

कर्क राशि में 3 ग्रहों का जमावड़ा, सिंह समेत इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Last Updated:

Guru Budh Shukra Yuti 2026: चंद्रमा की राशि कर्क में इस समय बुध, गुरु और शुक्र ग्रह की युति बन रही है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ग्रहों के इस जमावड़े का लाभ वृषभ, धनु समेत 5 राशियों को मिलने वाला है. ग्रहों की युति के शुभ प्रभाव से इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई लाभ मिलेंगे और चली आ रही समस्याएं भी एक-एक करके दूर हो जाएंगी. आइए जानते हैं कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र ग्रह की युति से किन किन राशियों को लाभ होगा…

Zoom

Guru Budh Shukra Yuti In Kark: बुध ग्रह कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं, जहां पहले से ही गुरु और शुक्र ग्रह विराजमान हैं. यानी चंद्रमा की राशि कर्क में इस समय बुध, गुरु और शुक्र ग्रह की युति बन रही है, जिससे गजलक्ष्मी योग, लक्ष्मी नारायण योग, त्रिग्रही योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं. कर्क राशि में ग्रहों की युति 4 जुलाई तक रहने वाली है, इसके बाद शुक्र सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे. ऐसे में तीन ग्रहों की युति वृषभ, धनु समेत 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाली है. इन राशियों को ना सिर्फ ग्रहों के शुभ प्रभाव का फल मिलेगा बल्कि शुभ योग से इनके कई दोष भी दूर होंगे. इन राशियों को ना सिर्फ नौकरी व कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा बल्कि परिवार की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कर्क राशि में बन रही बुध, गुरु और शुक्र ग्रह की युति से किन किन राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है…

ग्रहों की युति का वृषभ राशि पर प्रभाव
बुध, गुरु और शुक्र ग्रह की युति का लाभ वृषभ राशि वालों को मिलने वाला है. ग्रहों की युति से वृष राशि वालों को किसी दूसरे देश से या किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है. ससुराल पक्ष में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह इस अवधि में दूर हो जाएगी और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा. साथ ही करियर की शुरुआत करने के अवसर भी मिलेंगे. माताजी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी मदद से आपके कई कार्य पूरे होंगे. इस अवधि में आप संपत्ति खरीदने या बेचने से धन कमा सकते हैं और आपके खर्चे भी कम होते देखे जाएंगे. ग्रहों की युति के शुभ प्रभाव से आपकी कई टेंशन एक एक करके कम होती जाएंगी.

ग्रहों की युति का कर्क राशि पर प्रभाव
शुक्र, गुरु और बुध ग्रह की युति से कर्क राशि वालों को कई विवादों और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. कर्क राशि वालों के लिए यह अवधि असाधारण स्वर्णमय समय से कम नहीं है. इस अवधि में आपको बड़े पुरस्कार, करियर में सफलता और आय के वैकल्पिक स्रोत मिलने की संभावना है. साथ ही अपने आरामदायक दायरे से बाहर निकलने और महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठकों की योजना बनाने का यह एक उत्तम समय है. इस अवधि में माताजी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आसानी से जरूरी निर्णय ले पाएंगे. छात्रों के लिए यह अवधि बेहद शुभ रहने वाली है, उनको मेहनत के अनुरूप फल मिलने की संभावना बन रही है.

ग्रहों की युति का सिंह राशि पर प्रभाव
बुध, गुरु और शुक्र ग्रह की युति सिंह राशि वालों के लिए कई सरप्राइज लेकर आने वाला है. इस अवधि में आपका पूरा ध्यान आर्थिक लाभ प्राप्त करने और अपने सामाजिक और व्यावसायिक दायरे में प्रसिद्धि पाने पर केंद्रित होगा. गुरु ग्रह के प्रभाव से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा तो शुक्र के प्रभाव से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. साथ ही बुध ग्रह के प्रभाव से आपकी मानसिक स्पष्टता तेज होगी. बस दोस्तों के सामने ज्यादा दबदबा दिखाने से बचें. इस अवधि में सिंह राशि वालों के लिए लंबे समय से रुके लक्ष्यों पर कार्रवाई करने का सबसे अच्छा समय है, क्योंकि इस दौरान आप बहुत सक्रिय रहेंगे और अत्यधिक आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे.

ग्रहों की युति का तुला राशि पर प्रभाव
शुक्र, गुरु और बुध ग्रह के प्रभाव से तुला राशि वालों के कई अधूरे कार्य पूरे होंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे. इस अवधि में ग्रहों की युति के शुभ प्रभाव से तुला राशि वालों की मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी और आप अपने काम में की गई सारी मेहनत का फल भोगेंगे. आप शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत नजर आएंगे और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी. आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. ग्रहों की युति के शुभ प्रभाव से धन की वजह से अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे और संतान की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न होगा. साथ ही परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने के भी योग बन रहे हैं.

ग्रहों की युति का धनु राशि पर प्रभाव
गुरु, बुध, शुक्र ग्रह की युति धनु राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाली है. ग्रहों की युति के शुभ प्रभाव से धनु राशि वालों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और शारीरिक ऊर्जा भी भरपूर रहेगी. यह युति आपके लिए शत्रुहंत योग बना रहा है, जिससे आपके शत्रु पराजित होंगे और आपको कोई हानि नहीं पहुंचा पाएंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे. लव लाइफ वालों के लिए यह अवधि अच्छी रहेगी क्योंकि आप पार्टनर के बारे में घरवालों को जानकारी दे सकते हैं और उनकी तरफ से अप्रूवल मिल सकता है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed