Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि की चमकेगी किस्मत, हर क्षेत्र में सफलता; जानें करियर से लेकर

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि की चमकेगी किस्मत, हर क्षेत्र में सफलता; जानें करियर से लेकर

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 23 June 2026: सागर के ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि मीन राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन शुभ अंक 5 और भाग्य अंक 6 है. इस दिन अगर कोई भी शुभ कार्य आप करने वाले हैं तो सफेद वस्त्र पहन कर या सफेद चंदन लगाकर उसे शुभ कार्य की शुरुआत करें.

Aaj Ka Meen Rashifal 23 June 2026: मीन राशि वालों के लिए 23 जून 2026 दिन मंगलवार बेहद ही शानदार रहने वाला है. इस दिन अगर आप सच्चाई और न्याय के साथ रहेंगे तो आपको मानसिक सुख और शांति तो मिलेगी ही साथ ही आपके घर के फैसले और अन्य कार्य क्षेत्र में भी यह सफलता की ओर ले जाएगा. हालांकि, आज के दिन आप जो भी निर्णय लें उन में संतुलन बनाए रखें, इसके अलावा शिक्षा स्वास्थ्य कैरियर व्यापार के क्षेत्र में आपका दिन कैसा रहने वाला है ज्योतिष आचार्य से जानेंगे. सागर के ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि मीन राशि वालों के लिए मंगलवार के दिन शुभ अंक 5 और भाग्य अंक 6 है. इस दिन अगर कोई भी शुभ कार्य आप करने वाले हैं तो सफेद वस्त्र पहन कर या सफेद चंदन लगाकर उस शुभ कार्य की शुरुआत करें, जिसकी वजह से आपके कार्य में शत सफलता मिलेगी.

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन व्यापार की दृष्टि से बेहद ही शुभ और सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है. हालांकि, अपने व्यापार से संबंधित कार्य को करने के दौरान आपको उसे स्थान पर मौजूद रहे तो यह अच्छा हो सकता है व्यापार बिजनेस के कार्य क्षेत्र की बात करें तो कोई नई जिम्मेदारी मिलने के भी शुभ संकेत बन रहे हैं. हालांकि, व्यापार से संबंधित कुछ निर्णय आपको सोच समझकर लेने की भी आवश्यकता होगी, लेकिन आज का दिन व्यापार में उन्नति और समृद्धि के लिए बहुत ही प्रभावशाली रहने वाला है क्योंकि मीन राशि के जातकों पर बृहस्पति का प्रभाव है.

स्वास्थ्य
मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो सेहत की दृष्टि से उन्हें कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी. मौसम परिवर्तन की वजह से भले ही हल्की-फुल्की सर्दी जुकाम खांसी जैसी परेशानियां देखने को मिल सकती हैं. ऐसे में उन्हें अपने खान-पान से संबंधित जरूरी ध्यान देना चाहिए. ताकि इस तरह के संक्रमण से बच सकें.

शिक्षा और करियर
शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी मीन राशि वालों के लिए 23 जून 2026 दिन मंगलवार बहुत शुभ रहने वाला है, जिन बच्चों की पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है. आज के दिन अगर वह प्रयास करते हैं तो यह उनके लिए बहुत ही उत्तम फल देने वाला होगा और आगे से पढ़ने में रुचि आने लगेगी तो वहीं करियर के क्षेत्र में पुलिस और न्यायपालिका से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा दिन साबित होगा. आपके कार्य को सम्मान मिलेगा और उसका सही मूल्यांकन भी होगा.

लव लाइफ
मीन राशि वाले जातकों के लिए लव लाइफ वैसे तो सामान्य रहने वाली है लेकिन आपको अपनी पार्टनर के लिए बराबरी का भाव रखना चाहिए. आज के दिन कोशिश करें कि आप पूरी तरह से ईमानदारी और वफादारी को निभाएं. इससे आपका पार्टनर आपसे प्रभावित होगा जो आपकी लव लाइफ में शांति और संतुलन बनाए रखेगा. हालांकि, पति-पत्नी के बीच अगर तनाव जैसी स्थिति है तो यह घर की व्यवस्था पर असर डाल सकता है. ऐसे में दोनों को ही समझदारी दिखानी होगी.

उपाय
मीन राशि के जातकों को आज के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी को जनेऊ और सिंदूर चढ़ाना चाहिए. पूजन आराधना आरती करनी चाहिए, जिसकी वजह से यह आपके लिए उत्तम फल देने वाला होगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed