कर्क राशि पर आज ग्रहों की खास कृपा! लव लाइफ से लेकर नौकरी तक हर क्षेत्र में मिलेगा फायदा

कर्क राशि पर आज ग्रहों की खास कृपा! लव लाइफ से लेकर नौकरी तक हर क्षेत्र में मिलेगा फायदा

Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 16 May: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज शनिवार के दिन बनने वाला सौभाग्य योग कर्क राशि के लोगों के आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा. हालांकि आज राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान कोई नया शुभ कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा. 

Aaj Ka Kark Rashifal 16 May 2026 (कर्क राशि टुडे): हर दिन गृह नक्षत्रों की चाल आपके जीवन में खास बदलाव लेकर आती है. उसी तरह आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है. आज ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि, वट सावित्री अमावस्या व्रत, भरणी नक्षत्र और सौभाग्य योग का दुर्लभ संयोग आपके जीवन में नई उम्मीदें और अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. खासतौर पर महिलाओं के लिए आज का दिन लाभ और सम्मान दिलाने वाला माना जा रहा है.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज शनिवार के दिन बनने वाला सौभाग्य योग कर्क राशि के लोगों के आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा. हालांकि आज राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान कोई नया शुभ कार्य शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा. आज खानपान में लापरवाही परेशानी दे सकती है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा. आज बनने वाला सौभाग्य योग आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित हो सकता है.

सौभाग्य योग से महकेगा प्यार
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए रोमांटिक रहने वाला है. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. जो लोग अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में थे, उन्हें आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. वट सावित्री व्रत का प्रभाव वैवाहिक रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ाने वाला रहेगा. हालांकि छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक संवेदनशील होने से बचना होगा.

सौभाग्य योग से चमकेगा करियर
करियर के लिहाज से आज का दिन मेहनत का परिणाम देने वाला रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. ऑफिस पर आपकी योजनाओं की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा. व्यापार में ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है और पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं. हालांकि राहुकाल के समय कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा.

छात्रों को मिलेगा शुभ फल
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. यदि आप किसी नए कोर्स या कौशल को सीखने की योजना बना रहे हैं तो आज शुरुआत करना लाभदायक साबित हो सकता है. गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

महिलाओं को मिलेगा सम्मान
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. परिवार और समाज में सम्मान बढ़ सकता है. घर की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में सफलता मिलेगी. शॉपिंग, सौंदर्य और घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में लाभ प्राप्त हो सकता है. कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में सराहना मिलने की संभावना है. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और खानपान में संतुलन बनाए रखें. आज खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. बाहर का तला-भुना भोजन पेट संबंधी परेशानी दे सकता है. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और दिनचर्या संतुलित रखें. मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और पूजा-पाठ लाभकारी रहेगा.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 7 और शुभ रंग: काला रहेगा.
आज का उपाय: आज शनि अमावस्या का दिन है, आज किसी शनि मंदिर में काला वस्त्र, सरसों का तेल और उड़द की दाल चढ़ाना फलदायक रहेगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed