कन्या राशि वालों के लिए कठिन है आज का दिन, हनुमान जी की पूजा से कटेगा संकट

कन्या राशि वालों के लिए कठिन है आज का दिन, हनुमान जी की पूजा से कटेगा संकट

Last Updated:

बहुत से लोग ज्योतिष पर विश्वास करते हैं और इसी आधार पर अपना काम-धाम करते हैं. ऐसे में हम आपको कन्या राशि के जातकों के आज के दिन के बारे में बताने जा रहे हैं. तो अगर आप भी कन्या राशि के जातक हैं तो आप जान सकते हैं कि आज 9 मई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र, तिथि और योग के आधार पर देखा जाता है. इसमें चंद्रमा की स्थिति का सबसे ज्यादा असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मकर राशि में संचार कर रहा है. इसका असर कन्या राशि के लोगों के स्वभाव, कामकाज, परिवार और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी लेकिन, कई कामों में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. इसलिए आज किसी भी काम को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल ना करें.

कार्य क्षेत्र में लंबा संघर्ष देखने को मिलेगा
आज कार्यक्षेत्र में थोड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है. जो काम आसानी से पूरे हो जाते थे उनमें भी देरी हो सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार करने वाले लोगों को धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. आज बिना सोच-विचार के किसी भी जगह पैसा निवेश ना करें. व्यापार में लाभ कम और खर्च ज्यादा हो सकता है. किसी पुराने लेन-देन को लेकर भी परेशानी सामने आ सकती है. इसलिए आज धैर्य और समझदारी के साथ काम करने की आवश्यकता है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है.

आज आलस्य से बचें
आज कन्या राशि के लोगों को आलस्य से बचने की जरूरत है. अगर आपने काम को टालने की कोशिश की तो महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है. पढ़ाई में मन कम लगेगा और ध्यान इधर-उधर भटक सकता है. गलत संगति या गलत रास्ते की ओर जाने से बचना होगा. अगर विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो आने वाले समय में अच्छा परिणाम मिलेगा. आज मोबाइल और बेवजह की चीजों में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए.

छोटी-छोटी बातों में हो सकता है तनाव
पारिवारिक जीवन में आज थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है. घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. इसलिए किसी भी बात को ज्यादा बढ़ाने की कोशिश ना करें. फिजूल की बहस और गुस्से से रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. ऐसे समय में शांत रहकर बात करना ही बेहतर रहेगा. अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना आज बहुत जरूरी है. अगर आप संयम से काम लेंगे तो कई परेशानियां अपने आप खत्म हो जाएंगी.

स्वास्थ को लेकर भी रखे ध्यान
स्वास्थ्य के मामले में भी आज सावधानी बरतने की जरूरत है. वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल ना करें क्योंकि दुर्घटना की संभावना बन रही है. बाहर जाते समय सतर्क रहें और जल्दबाजी से बचें. खानपान पर भी ध्यान दें. दिनभर की भागदौड़ के बीच थोड़ा आराम जरूर करें.

उपाय के रूप में आज भगवान हनुमान की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. शाम के समय घर में घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मकता दूर होगी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed