कन्या राशि वालों का भाग्य आज देगा साथ, बिजनेस और निवेश के लिए बेहतरीन है दिन, पढ़ें डिटेल
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 22 april 2026: कन्या राशि जातक वालों के लिए आज करियर और आर्थिक की दृष्टिकोण से बेहद खास रहेगा. कहीं से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. कोई महत्वपूर्ण कार्य जो अटका हुआ है वह पूर्ण हो सकता है. संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. इसके साथ ही आज का दिन आपकी वाणी और व्यवहार बेहद शालीन रहने वाला है.
परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के अनुसार किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन वैसाख माह षष्ठी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, सुकर्मा योग रहने वाला है. चन्द्रमा मिथुन राशि में संचार करने वाला है. देवघर बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के प्रसिद्ध तीर्थपुरोहित प्रमोद श्रृंगारी ने जानकारी देते हुए कहा की कन्या राशि जातक वालों के लिए सारी मुसीबत से छुटकारा मिलने वाला है. आज भाग्य का प्रबल योग बनेगा. भाग्य साथ देगा हर कार्य में सफलता मिलेगी. आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा. आय के नये नये स्रोत बनेंगे. व्यापार में भी धन लाभ होगा. आज बेहिचक व्यापार, जमीन, प्रॉपर्टी, या शेयर बाजार में धन निवेश कर सकते हैं. आगे चलकर लाभ होगा. दिन की शुरुआत मंगलमय तरीके से होगी. आज मन बेहद प्रसन्न रहने वाला है. कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर कारोबार के लिहाज से शानदार और लाभप्रद रहने वाला है.
संतान पक्ष से कोई समाचार की प्राप्ति होगी
सितारे बताते हैं कि आपको आज पारिवारिक व्यवसाय में परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. आर्थिक मामलों में भी आप सुख साधनों और शौक पर धन खर्च करेंगे. पारिवारिक जीवन में कन्या राशि वालों को भाग्य आज सुख और आनंद प्रदान कर रहा है. परिवार में आपके आज धर्म-कर्म का माहौल रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपकी लंबी बातचीत हो सकती है. भाई बहनों से आज आज आपको अपेक्षित सहयोग मिलता रहेगा.
कहीं से मिल सकता है कोई शुभ समाचार
कन्या राशि जातक वालों के लिए आज करियर और आर्थिक की दृष्टिकोण से बेहद खास रहेगा. कहीं से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. कोई महत्वपूर्ण कार्य जो अटका हुआ है वह पूर्ण हो सकता है. संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. इसके साथ ही आज का दिन आपकी वाणी और व्यवहार बेहद शालीन रहने वाला है.
धार्मिक कार्यक्रम में ले सकते हैं हिस्सा
आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. पूजा पाठ में मन लगेगा. जहां पर जाकर आपको बहुत अधिक शांति मिलेगी. आपके घर पर किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है. जिससे मिलकर आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी और उनके साथ मिलकर आप नई-नई खाने की चीजों का लुफ्त उठाएंगे.
शारीरिक कष्ट हो सकता है
आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, आज शारीरिक कष्ट झेलना पड़ना सकता है. माता की भी सेहत बिगड़ सकती है आज. तले भुने खाना खाने से परहेज करें. यदि आप डायबिटिक हैं या आपको ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी बीमारियां है तो आप संतुलित भोजन करें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


