कन्या राशि वालें संभलकर बिताएं आज का दिन, फिजूल खर्ची और विवाद से बचें, करें ये उपाय

कन्या राशि वालें संभलकर बिताएं आज का दिन, फिजूल खर्ची और विवाद से बचें, करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 21 may 2026: Aaj ka Kanya Rashifal 21 may 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे.

परमजीत/देवघर: आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा संभलकर रहने वाला है. ग्रह नक्षत्र की स्थिति को देखते हुए मानसिक तनाव, फिजूल खर्ची और छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि, आश्लेषा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है, जबकि चन्द्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. ऐसे में भावनाओं पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि आज का अशुभ समय दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से लेकर 3 बजकर 41 मिनट तक रहने वाला है, इसलिए इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें. सुबह 8 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जो पूजा-पाठ और जरूरी कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है.

आर्थिक मामले में रहें सतर्क
कन्या राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है. बिना जरूरत के खर्च बढ़ सकता है और खासकर शॉपिंग या दिखावे में अधिक पैसा खर्च होने की संभावना बन रही है. कई बार ऐसा होगा कि आप किसी वस्तु को देखकर तुरंत खरीदने का मन बना लेंगे, लेकिन बाद में पछतावा भी हो सकता है. इसलिए आज अपने बजट पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें. यदि किसी को उधार देने की सोच रहे हैं तो फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा. क्योंकि धन फंसने की आशंका बन रही है. वहीं किसी से उधार लेने से भी बचें नहीं तो भविष्य में परेशानी बढ़ सकती है. व्यापार करने वाले लोगों को आज काम तो मिलेगा लेकिन उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा. व्यापार में छोटे लाभ से संतोष करना ही आज समझदारी होगी.

बिना कारण मन में होगा चिड़चिड़ापन
आज मन थोड़ा उदास और बेचैन रह सकता है. कई बार बिना कारण भी चिड़चिड़ापन महसूस होगा और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है. ऐसे में अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. परिवार या दोस्तों के साथ बेवजह बहस करने से बचें. खासकर किसी पुराने विवाद को दोबारा उठाने की गलती बिल्कुल ना करें. अगर आज किसी कानूनी मामले, जमीन विवाद या ऑफिस की राजनीति में उलझते हैं तो स्थिति आपके खिलाफ जा सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि आज केवल अपने काम पर ध्यान दें और ऑफिस में किसी की बातों में आकर बहस ना करें. शांत स्वभाव और धैर्य ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी.

माता की सेहत का रखें ख्याल
स्वास्थ्य के मामले में भी आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. पेट से जुड़ी परेशानी, सिर दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है. बाहर का तला-भुना भोजन खाने से बचें और समय पर भोजन करें. घर की महिलाओं और खासकर माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है. यदि उनकी तबीयत पहले से खराब चल रही है तो आज विशेष ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेने में देर ना करें. मानसिक तनाव को कम करने के लिए सुबह थोड़ा समय भगवान की पूजा और ध्यान में बिताना लाभकारी रहेगा.

करें यह उपाय
उपाय की बात करें तो आज कन्या राशि के जातक सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश और मां दुर्गा की पूजा करें. हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा. किसी गरीब व्यक्ति को हरी मूंग दाल या हरी सब्जी का दान करें. शाम के समय गाय को हरा चारा खिलाना भी लाभ देगा. इसके अलावा “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से मानसिक तनाव कम होगा और रुके हुए कार्यों में धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी. आज जितना शांत और संयमित रहेंगे, दिन उतना ही बेहतर तरीके से निकल जाएगा.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed