आज गुरु-पुष्य योग, सिंह राशि वालों पर बरसेगा धन, यहां से मिलेगी खुशखबरी! जानें और लाभ
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है, जबकि कर्क राशि उदित हो रही है. चंद्रमा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. वहीं 12वें भाव में मंगल के बैठने से कुछ नकारात्मक प्रभाव भी दिखाई दे रहे हैं. जानें सब…
Aaj Ka Singh Rashifal 21 May 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार गुरुवार, 21 मई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. आज पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है, जबकि कर्क राशि उदित हो रही है. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि वालों के लिए लाभ और सावधानी दोनों के संकेत दे रही है. खासतौर पर चंद्रमा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं.
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक धन भाव में गुरु और शुक्र की युति आर्थिक मामलों में मजबूती देने वाली मानी जा रही है. वहीं 12वें भाव में मंगल के बैठने से कुछ नकारात्मक प्रभाव भी दिखाई दे रहे हैं. राहु और केतु आमने-सामने होने के कारण सिंह राशि वालों को आज विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. खासकर जमीन, निर्माण या बिजली से जुड़े कार्यों में लापरवाही भारी पड़ सकती है. ऐसे कार्यों में नुकसान होने या अचानक परेशानी आने की संभावना बनी रहेगी.
करियर राशिफल
करियर और नौकरी के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को अपने पुराने कार्यों का लाभ मिल सकता है. ऑफिस में अधिकारियों से सराहना मिलने के योग बन रहे हैं. कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति का अवसर भी मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में भी दिन लाभकारी माना गया है. गुरु और शुक्र की युति व्यापार में मजबूती और आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है. विलासिता की वस्तुओं, फैशन, सौंदर्य या महंगे सामान से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है. निवेश के लिहाज से भी कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं. हालांकि ज्योतिषाचार्य ने जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश से बचने की सलाह दी है. ऐसे मामलों में जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है.
कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य?
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सिंह राशि वालों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी. सूर्य और बुध की दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं. देर रात भोजन करना या भारी खाना नुकसानदायक साबित हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्यास्त से पहले भोजन करना लाभकारी रहेगा.
पारिवारिक जीवन का हाल
पारिवारिक जीवन में आज सुखद वातावरण बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत होंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. कुछ लोग घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 9 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 3, 5 और 7 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को जमीन से जुड़े कार्यों से दूर रहना चाहिए. बिजली उपकरणों से दूरी रखे. मस्तिष्क पर चंद्रमा धारण किए भगवान शिव की पूजा आराधना आज लाभकारी रहेगी. ग्रहों का बुरा प्रभाव घटेगा. रुकावटें दूर होंगी.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


