इन 7 पवित्र पौधों से घर बनेगा शुद्ध और शांत, बढ़ेगी बरकत और दूर होगी नकारात्मकता, जानें इनके चमत्कारी लाभ

इन 7 पवित्र पौधों से घर बनेगा शुद्ध और शांत, बढ़ेगी बरकत और दूर होगी नकारात्मकता, जानें इनके चमत्कारी लाभ

Last Updated:

7 Plants For Positive Energy: हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर सिर्फ ईंट और पत्थरों का ढांचा न होकर, एक ऐसा स्थान बने जहां शांति, स्वास्थ्य और सुख का वास हो. जिस तरह मंदिरों में देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, उसी तरह कुछ पौधे भी माने जाते हैं कि वे घर को आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं. इन पौधों को लगाने से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि परिवार के जीवन में खुशियां और समृद्धि भी बढ़ती है. पुराने समय से ही बड़े-बुजुर्ग हमें सिखाते आए हैं कि हर पौधा केवल हरियाली नहीं लाता, बल्कि अपने साथ आशीर्वाद भी लेकर आता है. आइए जानते हैं ऐसे सात पवित्र पौधों के बारे में, जो घर को मंदिर जैसा पवित्र बना देते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

Holy plants

1. तुलसी – भक्ति और स्वास्थ्य का प्रतीक
तुलसी को माता का दर्जा दिया गया है. शास्त्रों में कहा गया है कि जहां तुलसी होती है, वहां भगवान विष्णु का वास होता है. सुबह तुलसी को जल चढ़ाने से रोग दूर होते हैं और घर में पवित्रता बनी रहती है. यह पौधा न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है.

Holy plants

2. शंखपुष्पी – मानसिक शांति का पौधा
शंखपुष्पी दिमाग को तेज और मन को शांत रखने के लिए जानी जाती है. विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग अगर इसे घर में लगाएं तो एकाग्रता और सकारात्मक सोच बढ़ती है. यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करती है.

Holy plants

3. हरश्रृंगार – देवताओं का पुष्प
हरश्रृंगार को स्वर्ग का फूल कहा जाता है. इसके फूल भगवान कृष्ण और मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं. सुबह इसके फूलों से पूजा करने पर घर में नई ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में उत्साह बना रहता है.

Holy plants

4. मनी प्लांट – धन और समृद्धि का प्रतीक
मनी प्लांट को हमेशा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है. यह न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि आर्थिक प्रगति और व्यापार में लाभ दिलाने वाला पौधा भी माना जाता है. कहा जाता है कि जहां हरियाली होती है, वहां लक्ष्मी का वास होता है.

Holy plants

5. एलोवेरा – आरोग्य का खजाना
एलोवेरा केवल त्वचा और स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि घर की सकारात्मकता के लिए भी बेहद उपयोगी है. यह पौधा हवा को शुद्ध करता है और बीमारियों से बचाव में मदद करता है. इसे घर में लगाने से वातावरण ताजगी से भर जाता है.

Holy plants

6. केला का पौधा – पूजा और शुद्धता का प्रतीक
केला भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को अति प्रिय है. गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से विवाह, संतान सुख और जीवन में समृद्धि मिलती है. इसे शुभ और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है.

Holy plants

7. गेंदा – रक्षा और पवित्रता का फूल
गेंदा के फूलों को मंदिरों, द्वार और पूजा में खास महत्व दिया गया है. माना जाता है कि इसके फूल बुरी नजर को रोकते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं. यही कारण है कि गेंदा का पौधा हर घर में होना चाहिए.

homeastro

इन 7 पवित्र पौधों से घर बनेगा शुद्ध और शांत, बढ़ेगी बरकत, दूर होगी नकारात्मकता

Source link

Previous post

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए है लकी दिन, करियर से लेकर हर मोर्चे पर मिलेगी सफलता

Next post

Ganpati Sthapana Shubh Yog: रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में करें गणपति की स्थापना, जानें महत्व और 10 दिन चलने वाले उत्सव के बारे में

You May Have Missed