इन 4 राशियों पर रहती है 'क्रूर ग्रह' शनि की विशेष नजर… बना देते हैं रंक से राजा!
Last Updated:
Shani Dev’s Favourite Zodiac Signs : ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है. माना जाता है कि जिन राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि पड़ती है, वहां चुनौतियां तो आती हैं लेकिन साथ ही सफल…और पढ़ें
दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि शनि देव एक ऐसे देवता हैं जो मात्र एक लोटा जल अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि देव की कुछ प्रमुख राशियां हैं जिन पर उनकी विशेष कृपा रहती है. इनमें वृषभ , तुला, मकर और कुंभ राशि के लोग शामिल हैं.
तुला राशि : तुला राशि शनिदेव की उच्च राशि मानी जाती है. इस राशि में शनि देव उच्च अवस्था में रहते हैं, जिसका संबंध मित्रता से है. शनि के प्रभाव से तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार में उन्नति मिलती है और शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिलती है.
कुंभ राशि : कुंभ राशि शनि की स्वराशि मानी जाती है. इस राशि के जातकों पर शनि की सामाजिक दृष्टि रहती है, जिससे समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होती है. रुके हुए कार्य पूरे होते हैं, व्यापार में तरक्की होती है और शादीशुदा जीवन भी खुशहाल होता है.


