आर्थिक हानि का बन रहा योग, मिथुन राशि वाले आज रहें बेहद सावधान, करियर में भी आएगी मुसीबत
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal: आज अनावश्यक रूप से धन खर्च होने का योग बना है. आज कोई इलेक्ट्रॉनिक गजट सामान या वहां मोबाइल आदि खराब होने से आपका आवश्यक रूप से कर्ज बढ़ सकता है. आज आपको अपना दिन बेहद सावधानी से व्यतीत …और पढ़ें
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सुधार के योग लेकर आया है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा. आज आपके वैवाहिक संबंधों में मधुरता और एक दूसरे के प्रति प्रेम की बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने और अपने दिल की बात बोलने के लिए काफी अच्छा समय है. आज आप अपने परिजनों या प्रेमी के परिजनों से अपने विवाह की बात कर सकते हैं.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अचानक से किसी जानकार या रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आपको पैसा देना पड़ सकता है. आज अनावश्यक रूप से धन खर्च होने का योग बना है. आज कोई इलेक्ट्रॉनिक गजट सामान या वहां मोबाइल आदि खराब होने से आपका आवश्यक रूप से कर्ज बढ़ सकता है. आज आपको अपना दिन बेहद सावधानी से व्यतीत करना होगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें आज छुट्टी के दिन भी ऑफिस से फोन आ सकता है. आज छुट्टी के दिन भी आपको ऑनलाइन काम करना पड़ सकता है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.


