आर्थिक संकट से मुक्ति और गणेशजी की कृपा के लिए कल करें यह छोटा सा उपाय, फिर देखें चमत्कार
Last Updated:
Budhwar Ke Upay: सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुद्धि के देवता बुध देव को समर्पित बताया है. इस दिन गणेश पूजन और कुछ ज्योतिष उपाय करने से जीवन के सभी विघ्न दूर होती है और सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं. आइए जानते हैं बुधवार के दिन किए जाने वाले उपाय के बारे में…
Budhwar Ke Upay: माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि तिथि को बुधवार के दिन पड़ रही है और यह शुभ तिथि 7 जनवरी 2026 को है. बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश और ग्रहों के राजकुमार बुध देव को समर्पित है. मान्यता है कि बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने पर सौभाग्य में वृद्धि होती है और समृद्धि व सफलता की प्राप्ति होती है. साथ ही कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क और संचार के कारक ग्रह हैं. अगर कुंडली में बुध देव की स्थिति मजबूत नहीं होती है तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं कुंडली में बुध दोष दूर करने के लिए बुधवार को कौन से उपाय करने चाहिए…

बुधवार का पंचांग 2026 – द्रिक पंचांग के अनुसार, बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है और राहुकाल का समय दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इस तिथि पर कोई विशेष त्योहार नहीं है, लेकिन आप वार के हिसाब से बुधवार का व्रत रख सकते हैं. अगर किसी की कुंडली में बुध कमजोर है, तो वे भी इस दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं. इस दिन सूर्य धनु राशि में और चंद्रमा सूर्यदेव की राशि सिंह में रहने वाले हैं.

बुधवार के दिन करें ये काम – पुराणों और ज्योतिष के अनुसार, बुधवार का दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है, जो बुद्धि, व्यापार और संचार के देवता माने जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन गणेश पूजा, मूंग दाल दान, हरे वस्त्र पहनना और वाणी पर नियंत्रण रखना शुभ माना जाता है और जिनकी कुंडली में ग्रह दोष है, वे हो सके तो, पश्चिम दिशा की यात्रा से बचना चाहिए. यह दिन नई शुरुआत, पढ़ाई और व्यापारिक सौदों के लिए शुभ होता है, जिससे सौभाग्य और समृद्धि मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बुधवार गणेश पूजन विधि – बुधवार के दिन विशेष पूजा करने के लिए जातक ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म स्नान आदि करके मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें. एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर पूजन सामग्री रखें, फिर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) की ओर मुख करके आसन पर बैठें. इसके बाद श्री गणेश को दूर्वा और पीले पुष्प अर्पित करें, साथ ही बुध देव को हरे रंग के वस्त्र चढ़ाएं. पूजा के दौरान श्री गणेश और बुध देव के ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ. निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ मंत्रों का जाप करें. फिर व्रत कथा सुनें और उनकी पूजा करें. अंत में, श्री गणेश को हलवा का भोग लगाएं और फिर श्री गणेश व बुध देव की आरती करें. उसके बाद आरती का आचमन करें. पूजा समाप्त होने पर भोग को प्रसाद के रूप में सभी में बांट दें. शाम के समय फलाहार से व्रत का पारण करें.

आर्थिक संकट दूर करने के उपाय – अगर आप आर्थिक संकट से परेशान हैं तो बुधवार के दिन सुबह स्नान व ध्यान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इसके बाद गणेश पूजन करें और प्रभु को मोदक का भोग लगाएं. साथ ही श्रद्धा के अनुसार, साबुत मूंग दाल किसी गरीब व जरूरतमंद को दान करें. ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और नौकरी व कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी. साथ ही धन संबंधित समस्याएं भी दूर होंगी.


