आपके हाथ या पैर में हैं ये शुभ चिह्न, तो आपके पास है अखंड लक्ष्मी योग

आपके हाथ या पैर में हैं ये शुभ चिह्न, तो आपके पास है अखंड लक्ष्मी योग

Last Updated:

Money signs on palm: जिस व्यक्ति की हथेली या पैर के तलवे में धन और संपत्ति वाले कुछ शुभ चिह्न होते हैं, उनके जीवन में अखंड लक्ष्मी योग होता है. क्या आपकी हथेली या पैर के तलवे में धनवान बनने वाले शुभ चिह्न हैं? आइए जानते हैं अखंड लक्ष्मी योग वाले चिह्न कौन से होते हैं, जिससे व्यक्ति अपार धनवान होता है.

Zoom

अखंड लक्ष्मी योग से व्यक्ति को अपार धन और संपत्ति मिलती है. (Photo: AI)

Signs of rich people in palmistry: एक कहावत है कि हाथ की लकीरों में क्या रखा है? इसका अर्थ व्यक्ति के कर्म प्रधान होना है. लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में हाथ की लकीरों से व्यक्ति की ​किस्मत का आंकलन किया जाता है. आपके हाथ की लकीरों में ही आपके भविष्य के संकेत छिपे होते हैं. समय-समय पर हाथ की लकीरें बदलती रहती हैं, जो संकेत देती हैं कि आपकी योजनाएं, समय और काम कैसा रहने वाला है. आज हम बात कर रहे हैं हाथ या पैर के उन चिह्नों के बारे में, जो अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति का योग बताते हैं. जिन लोगों के हाथ या पैर में ये शुभ चिह्न होते हैं, उन पर धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की कृपा होती है. उनके पास धन और संपत्ति की कोई कमी नहीं रहती है.

अखंड लक्ष्मी योग वाले चिह्न कौन से हैं?

सामुद्रिक शास्त्र में अखंड लक्ष्मी योग वाले चिह्न के बारे में लिखा है-

कुम्भ: स्तम्भो वा तुरंगो मृदंग: पाणावंघ्रौ वा द्रुमौ यस्य पुंस:।।
चंचद्दण्डो अखंडलक्ष्मया परीत: किंवा सोअयं पंडित: शौण्डिको वा।।

इसका अर्थ यह है कि जिस महिला या पुरुष की हथेली या फिर पैर के तलवे पर कलश, खंभा, घोड़ा, वृक्ष या लाठी के चिह्न होते हैं, ऐसे लोग अखंड लक्ष्मी योग वाले होते हैं. इनका जीवन धन, दौलत, सुख, वैभव आदि से परिपूर्ण होता है.

अब आप अपनी ​हथेली और पैर के तलवे में अखंड लक्ष्मी योग वाले चिह्नों को देख सकते हैं. यदि वे आप में हैं तो आपको खुश होना चाहिए. आपको अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होगी या है. कभी कभी यह अखंड लक्ष्मी जीवन के प्रारंभ से ही हो सकती है या फिर जीवन के अन्य अवस्थाओं में प्राप्त हो सकती है.

मछली की रेखा भी बनाती है धनवान

सामुद्रिक शास्त्र में मछली की रेखा का भी वर्णन किया गया है-

यस्य हस्ते मत्स्यरेखा कर्मसिद्धिश्च जायते।।
धनाढ्यस्तु स विज्ञेयो बहुपुत्रो न संशय:।।

इसका अर्थ यह है कि जिन लोगों की हथेली में मछली के समान चिह्न या रेखा होती है, वे लोग भी काफी धनवान होते हैं. वे लोग जो भी व्यापार या कार्य करते हैं, उसमें उनको अपार सफलता प्राप्त होती है. उसके माध्यम से वे अपने जीवनकाल में अपार धन और संपत्ति अर्जित करते हैं. ऐसे लोगों के बारे में कहा गया है कि उन लोगों के कई पुत्र होते हैं और वे धनवान होते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed