आज से सावन शुरू, जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा, आयुष्मान योग, जानें श्रावण पहले दिन के मुहूर्त

आज से सावन शुरू, जलाभिषेक, कांवड़ यात्रा, आयुष्मान योग, जानें श्रावण पहले दिन के मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 July 2026: आज से शिव जी के प्रिय माह सावन का शुभारंभ हुआ है. आज श्रावण मास का पहला दिन है. आज ​शिव पूजा, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, श्रवण नक्षत्र, बालव करण, आयुष्मान् योग, दक्षिण का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. आयुष्मान् योग आपके आयु और सेहत में वृद्धि करने वाला है. आज से कांवड़ यात्रा की शुरूआत हुई है, शिव भक्त जल लेकर भोलेनाथ के मंदिर जाते हैं और महादेव का जलाभिषेक करते हैं.

सावन के पहले दिन से महादेव का जलाभिषेक शुरू हो जाता है. य​​ह जलाभिषेक पूरे सावन माह चलता है. जलाभिषेक करने से कष्ट मिटेंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगी. जलाभिषेक के बाद बेलपत्र, धतूरा, अक्षत्, चंदन, फूल, धूप, दीप, शहद, दूध, दही, शक्कर आदि से शिव पूजा करते हैं. आज गुरुवार व्रत है, इसमें भगवान विष्णु की पूजा विधिपूर्वक करें. उसके बाद हल्दी, पीले वस्त्र, केसर, पीतल आदि का दान करें. सावन के पहले दिन कौन कौन से शुभ मुहूर्त हैं? आज के पंचांग से देखें शुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 जुलाई 2026

आज की तिथि- प्रतिपदा – 09:30 पी एम तक, फिर द्वितीया
आज का नक्षत्र- श्रवण – 05:43 पी एम तक, उसके बाद धनिष्ठा
आज का करण- बालव – 08:50 ए एम तक, कौलव – 09:30 पी एम तक, उसके बाद तैतिल
आज का योग- आयुष्मान् – 12:05 ए एम, जुलाई 31 तक, फिर सौभाग्य
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- मकर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:41 ए एम
सूर्यास्त- 07:14 पी एम
चन्द्रोदय- 07:55 पी एम
चन्द्रास्त- 06:01 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:18 ए एम से 04:59 ए एम
अमृत काल: 06:24 ए एम से 08:09 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:43 पी एम से 03:37 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, जुलाई 31 से 12:49 ए एम, जुलाई 31

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:42 ए एम से 07:23 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:23 ए एम से 09:05 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:05 ए एम से 10:46 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:27 पी एम से 02:09 पी एम
चर-सामान्य: 05:31 पी एम से 07:13 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:50 पी एम से 11:09 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:28 ए एम से 01:46 ए एम, अगस्त 01
अमृत-सर्वोत्तम: 01:46 ए एम से 03:05 ए एम, अगस्त 01
चर-सामान्य: 03:05 ए एम से 04:24 ए एम, अगस्त 01

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 05:41 ए एम से 07:23 ए एम
गुलिक काल- 09:04 ए एम से 10:46 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:12 ए एम से 11:06 ए एम, 03:37 पी एम से 04:31 पी एम
राहुकाल- 02:09 पी एम से 03:50 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

गौरी के साथ – 09:30 पी एम तक, फिर सभा में.

Source link

You May Have Missed