आज सिंह राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, इन क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सफलता का योग!
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज नवमी तिथि के साथ उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वहीं, राशि स्वामी सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी स्थिति बना रहा है. दिनभर कई मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं. पढ़ें राशिफल…
Aaj Ka Singh Rashifal 09 June 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार मंगलवार 09 जून 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए काफी शुभ और सकारात्मक संकेत देने वाला माना जा रहा है. आज नवमी तिथि के साथ उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वहीं राशि स्वामी सूर्य महाराजा का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी स्थिति बना रहा है. दिनभर कई मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं. खासकर करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में राहत और प्रगति देखने को मिल सकती है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर और नौकरी की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपके काम की सराहना भी हो सकती है. लंबे समय से मेहनत कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी या कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. यह अवसर भविष्य में आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी दिलाएगा. विद्यार्थियों के लिए दिन मिला-जुला रह सकता है. चंद्रमा और शनि की युति के कारण मन थोड़ा भटक सकता है, इसलिए पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखना जरूरी रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने के संकेत हैं. अगर समय का सही उपयोग करेंगे तो सफलता की संभावना बढ़ सकती है.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में भी सिंह राशि वालों के लिए दिन काफी अनुकूल माना जा रहा है. व्यापारियों को पुराने रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है. कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं और नए ग्राहकों से भी फायदा हो सकता है. खासतौर पर खाद्य पदार्थ, किराना, अनाज और दैनिक उपयोग की वस्तुओं से जुड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. निवेश करने की सोच रहे लोगों के लिए भी समय अच्छा माना गया है. भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया निवेश आगे चलकर बेहतर रिटर्न दे सकता है. शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए भी दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो आज राहत मिलने के योग हैं. पिछले कुछ दिनों से जो लोग पुराने रोग या शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे थे, उनकी स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. मानसिक तनाव भी कम होगा और ऊर्जा में बढ़ोतरी महसूस होगी.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी स्थिति बेहतर रहने वाली है. पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव कम हो सकता है और आपसी समझ बढ़ेगी. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा. प्रेम संबंधों में भी सुधार के संकेत हैं. प्रेमी जोड़ों के बीच चल रहे विवाद बातचीत और समझदारी से सुलझ सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है. चने की दाल, हल्दी और पीले वस्त्र का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी और दिन और भी बेहतर बन सकता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


