आज का पंचांग: शुभ योग में अधिकमास बुढ़वा मंगल व्रत आज, हनुमान पूजन से दूर होंगे कष्ट, पंचा

आज का पंचांग: शुभ योग में अधिकमास बुढ़वा मंगल व्रत आज, हनुमान पूजन से दूर होंगे कष्ट, पंचा

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 June 2026: आज तीन शुभ योग में अधिकमास के बुढ़वा मंगल का व्रत है. हनुमानजी को समर्पित इस व्रत को करने से जीवन के सभी कष्टों व परेशानियों से मुक्ति मिलती है और हर कार्य में सफलता मिलती है. साथ ही कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की नवमी ​तिथि, पूर्व भाद्रपद, तैतिल करण, प्रीति योग, उत्तर का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. बड़ा मंगलवार व्रत में संकटमोचन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करें, उनको लाल रंग की लंगोट, फूल माला, फल, धूप, दीप, मिठाई आदि पूजा से संबंधित चीजें अर्पित करते हैं. इसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. उसके बाद हनुमानजी की आरती करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान भगवान राम के परम भक्त हैं और उन्हें संकटमोचन कहा जाता है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति बुढ़वा मंगल को हनुमानजी की पूजा करता है, उसके जीवन में आने वाले संकट कम होते हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. हनुमानजी की कृपा से भय, शत्रु बाधा और मानसिक तनाव से भी राहत मिलने की मान्यता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर हो या अशुभ प्रभाव दे रहा हो तो उसे क्रोध, विवाद, दुर्घटना, आर्थिक परेशानियों या वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में मंगलवार को हनुमानजी की पूजा और मंगल ग्रह से जुड़े उपाय विशेष फलदायी माने जाते हैं. मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन लाल वस्त्र धारण करना, मसूर की दाल, गुड़ और लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का जाप करने से भी मंगल ग्रह की शुभता बढ़ने की मान्यता है. हनुमान चालीसा का पाठ और सुंदरकांड का पाठ भी मंगल दोष के प्रभाव को कम करने वाला माना गया है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 9 जून 2026
आज की तिथि- नवमी तिथि – 02:34 ए एम, 10 जून तक, फिर दशमी तिथि
आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 09:39 ए एम तक, फिर उत्तर भाद्रपद
आज का करण- तैतिल – 03:05 पी एम तक, गर – 02:34 ए एम, 10 जून तक
आज का योग- प्रीति – 08:18 ए एम तक, आयुष्मान योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- मीन राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:19 पी एम
चन्द्रोदय- 01:21 ए एम, 10 जून
चन्द्रास्त- 01:05 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 9 जून 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:44 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:17 पी एम से 07:37 पी एम
अमृत काल: 04:37 ए एम से 06:12 ए एम, 10 जून
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम से 12:41 ए एम, 10 जून
सर्वार्थ सिद्धि योग: 09:39 ए एम से 05:24 ए एम, 10 जून

शिववास: सभा में – 02:34 ए एम, 10 जून तक, फिर क्रीड़ा में

आज के अशुभ मुहूर्त 9 जून 2026
राहुकाल: 03:50 पी एम से 05:34 पी एम
यमगण्ड: 08:53 ए एम से 10:37 ए एम
गुलिक काल: 12:21 पी एम से 02:06 पी एम
वर्ज्य: 07:08 पी एम से 08:43 पी एम
आडल योग: 09:39 ए एम से 05:24 ए एम, 10 जून
दुर्मुहूर्त: 08:11 ए एम से 09:06 ए एम
पंचक काल: पूरे दिन
दिशाशूल: उत्तर

Source link

You May Have Missed