आज मिथुन का बढ़ेगा पद, कर्क पाएंगे डूबा पैसा, तुला बॉस से सावधान! जानें शनिवार उपाय
Today Horoscope 2 May 2026: आज के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष वालों का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. वृषभ राशि के लिए आज खर्च भरा दिन रहेगा. मिथुन का वृद्धि और विस्तार का दिन है. आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कर्क वालों को अचानक से डूबी हुई रकम भी प्राप्त हो सकती है. तुला वालों के जॉब को लेकर आज कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है. आधिकारिक वर्ग से विरोध ना लें. धनु वाले भगवान विष्णु की पूजा से दिन की शुरुआत करें. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल और शनिवार के ज्योतिष उपाय.
मेष का राशिफल
आज मेष वालों का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. अपने काम के विस्तार के लिए किये गये प्रयास सफल रहेंगे. नई योजना और नए लोगों से बातचीत कर अपने व्यापारिक स्तर को बढ़ाने का प्रयास सफल रहेगा. वहीं जॉब के लिए समय अनुकूल है. जिम्मेदारियों से बचने का आज आप प्रयास करेंगे, पर ज़रा सी लापरवाही आज आपके मान सम्मान को प्रभावित कर सकती हैं. सजगता से कार्य करेंगे तो लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. यात्राओं का भी योग बनता दिख रहा है. रिश्तों को लेकर सहजता बनाकर रखें, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. संतान पक्ष को लेकर सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 73% तक मिलेगा.
वृषभ राशि के लिए आज खर्च भरा दिन रहेगा. काम को आगे बढ़ाने के लिए निवेश भी आज कर सकते हैं. आर्थिक पक्ष को लेकर आज चिंता बनी रह सकती है, तनाव और विरोधियों के चलते कोई बड़ा निर्णय आज ना लें. जॉब में सामान्य स्थिति रहेगी, उच्च मनोबल से कार्य करें, वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. भाग्य का साथ प्राप्त करने के लिए भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर है. भाग्य का साथ 52% तक मिलेगा.
मिथुन का राशिफल
आज मिथुन का वृद्धि और विस्तार का दिन है. अगर स्वभाव में सहजता रखेंगे, तो सामाजिक तौर पर आज पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लोगों की मदद करें और उचित मार्गदर्शन देकर आप अपनी अलग जगह बना सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता मिलेगी, जॉब हो या व्यापार आपकी सूझबू और दूरदर्शिता आज आपको सफल बनाएंगी. संतान पक्ष के लिए सोचे हुए कार्य आज कर पाएंगे. नई जॉब के लिए प्रयास सफल रहेंगे, स्वास्थ्य अनुकूल रहगी. रिश्तों में सहजता रहेगी. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% तक मिलेगा.
कर्क का राशिफल
आज कर्क वालों के लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी, अवरोध दूर होंगे. आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं, बस जरूरत रहेगी कि आप अपनी क्षमताओं को पहचान कर स्वयं आगे बढ़ें. उच्च मनोबल से कार्य करें, वहीं जल्दबाजी में कोई जोखिम भरा कार्य आज ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है, अचानक से डूबी हुई रकम भी प्राप्त हो सकती है. कार्यक्षेत्र में विशेष कर जॉब में आज क्रोध पर नियंत्रण रखें, तनाव से बचें. संबंधों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 60% तक रहेगा. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
सिंह राशि के लिए आज का दिन और दिनों की अपेक्षा अनुकूल जाएगा, लाभ की स्थितियां बनेंगी. व्यापार हो या जॉब हो, दोनों में ही आप अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे, पर व्यापार को लेकर थोड़ा सा लेनदेन और निवेश में सजगता रखें. कोई बड़ा बदलाव न करें. आज रिश्तों के लिहाज से भी कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकता है. अपनी बातों को सहजता से कहें, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य 69% तक साथ देगा.
कन्या का राशिफल
आज कन्या वालों को उत्साहित होकर कार्य करने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में आप अपना स्थान बना पाएंगे, बस शांत मन से अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए आगे बढ़ें. जॉब हो या व्यापार, दोनों में ही नई संभावनाओं के साथ अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा. वहीं व्यापारिक साझेदारी को लेकर थोड़ी सजगता रखने की आवश्यकता है. घूमने-फिरने का माहौल रहेगा, पारिवारिक रिश्तों में सहजता आएगी, पर दांपत्य जीवन में कुछ गलतफहमियां तनाव दे सकती हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज ध्यान रखने की आवश्यकता है. आज भगवान सूर्य का ध्यान कर सूर्य नमस्कार कर दिन की शुरुआत करें . भाग्य का साथ 55% तक मिलेगा.
तुला का राशिफल
आज तुला राशिवालों की सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने की आवश्यकता है, अपनी जिम्मेदारियां को समझकर सहजता से आगे बढ़ें. जॉब को लेकर आज कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है. आधिकारिक वर्ग से विरोध ना लें, वहीं व्यापार के लिए अनुकूल स्थितियां हैं. गवर्नमेंट सेक्टर को लेकर आज कुछ कार्य अट सकते हैं, पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे. बिना सोचे समझे धन खर्च या निवेश भारी पड़ सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 57% तक रहेगा.
वृश्चिक का राशिफल
आज वृश्चिक का दिन मिला जुला प्रभाव लेकर आ रहा है. कार्यों को लेकर अधिक उत्तेजित और जल्दबाजी में रहेंगे. छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने से आज मान सम्मान में कमी आ सकती. विशेष कर जॉब में अपनी पोजीशन को लेकर बहुत सजग रहें, कार्यों को अपने हाथ में रखें. व्यापारिक वर्ग के लिए भी सोच समझकर निर्णय लेने की जरुरत है. अधिक विश्वास और भावुकता में आप अपने कार्य बिगाड़ सकते हैं. रिश्तों में सहजता रहेगी, स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरुरत है. आज भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग का साथ 55% तक मिलेगा.
धनु का राशिफल
धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल है. उच्च महत्वाकांक्षाओ के चलते अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. जॉब के लिए स्थितियां अनुकूल हैं, पर कुछ नए अनुबंध आज सामने आ सकते हैं, जिन पर काम करने से दूरगामी परिणाम सुखद मिलेंगे. व्यापारिक विस्तार के लिए लोगों से संपर्क बढ़ाएं, मार्केटिंग पर आज विशेष ध्यान देंगे. आज का दिन प्रचार प्रसार के लिए विशेष उपयोगी रहेगा. रिश्तों में सहजता रहेगी, दांपत्य जीवन सुखी रहेगा. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 73% तक मिलेगा.
मकर का राशिफल
आज मकर के लिए अधिक मेहनत का दिन रहेगा. आज आपसे कुछ अधिक उम्मीदें होंगी, अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से करने पर ध्यान दें. जॉब में अनुकूलता रहेगी, पर कार्यों को पूरा होने में थोड़ा विलंब होगा. नई जगह जॉब के लिए प्रयास भी आज कर सकते हैं. व्यापारिक विस्तार गतिशील रहेगा, लाभ की स्थितियां बनेंगी. अनुभवी लोगों की सलाह आज काम आएगी. स्वास्थ्य में सहजता रहेगी, पर कोई पुराना रोग अगर परेशान करे तो ध्यान जरूर दें. आज भगवान राम का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 67% तक मिल सकता है.
कुंभ का राशिफल
कुंभ के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. किसी भी नए निर्णय को लेते समय अधिक सोच विचार की जरुरत है. आज जॉब में एकाग्रता की अधिक आवश्यकता रहेगी, मन विचलित रहेगा. किसी विशेष काम को लेकर तनाव भी मिल सकता है. व्यापार के लिहाज से दिन सामान्य है. बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे. जिन को लेकर पूर्ण मनोबल से कार्य करें और दुर्गामी परिणामों पर ध्यान दें. रिश्तों को लेकर सहजत रहेंगे, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य 71% तक साथ देगा.
मीन का राशिफल
आज मीन के लिए आर्थिक उन्नति के प्रयास करने का दिन है, इसलिए नए निवेश के साथ पुराने रुके कामों पर ध्यान देने की जरुरत है. आपको सफलता मिलेगी, जॉब में अगर उच्च मनोबल रखकर आगे बढ़गें तो क्षमताओं से अधिक प्रभावी ढंग से कामों को पूरा कर पायेंगे. व्यापार में विस्तार और उन्नति रहेगी. रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. आपसी सामंजस रहेगा, वहीं आपस में बातों को साझा करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 60% तक मिलेगा.


