आज गुरु-शुक्र बना देंगे सिंह राशि का वालों दिन, व्यापार में प्रॉफिट, यहां से बरसेगा धन!
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक आज 28 डिग्री का शुक्र और 26 डिग्री का गुरु सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष लाभ देने वाले हैं. हालांकि, करियर और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत रहेगी. कई लोगों को नौकरी और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. पढ़ें राशिफल…
Aaj Ka Singh Rashifal 11 May 2026, Leo Daily Horoscope: आज 11 मई 2026 सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज नवमी तिथि और शतभिषा नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक आज 28 डिग्री का शुक्र और 26 डिग्री का गुरु सिंह राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष लाभ देने वाले हैं. हालांकि, करियर और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत रहेगी. कई लोगों को नौकरी और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के लिहाज से आज का दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं. कुछ लोगों को ऐसी जगह भेजा जा सकता है जहां वे जाना नहीं चाहते. वहीं कुछ लोगों को नौकरी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आज कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की सलाह दी गई है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पढ़ाई में मन कम लगेगा और ध्यान भटकने की स्थिति बन सकती है. ऐसे में छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने और समय का सही उपयोग करने की जरूरत होगी.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभकारी साबित हो सकता है. गुरु ग्रह की शुभ स्थिति धन लाभ के योग बना रही है. कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं और रुके हुए कामों में भी गति आ सकती है. व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आय में इजाफा होने की संभावना है. आज व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है और यह यात्रा लाभकारी साबित होगी. जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं या नया प्रतिष्ठान खोलना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. हालांकि, ज्योतिषाचार्य ने विवादित संपत्ति में निवेश या लेनदेन से बचने की सलाह दी है.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है. लापरवाही करने पर पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं. खासतौर पर बुजुर्गों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. मौसम और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. छोटी परेशानी को नजरअंदाज करना आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है.
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है. पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने मतभेद बातचीत के जरिए सुलझ सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 8 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 2 और 7 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि वालों को किसी भी विवादित मामले में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए. साथ ही कुबेर देवता की पूजा और आराधना करना शुभ फलदायी रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


