आज का राशिफल: मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए अचानक धन प्राप्ति के योग, सिंह समेत 4 राशि व
मेष का राशिफल
आज मेष के ज्ञान का परचम लहराएगा. आज चंद्रमा का गोचर आपके भाग्य भाव से होगा, वहीं नक्षत्र स्वामी पंचम में विराजमान होंगे. आज का दिन उपयोग में लाएं. जॉब और व्यापार दोनों में ही किसी भी प्रकार का नया प्रयास इंटरव्यू प्लेसमेन्ट या किसी नए प्लान की शुरुआत करने का सही समय है. मान—सम्मान और यश बढ़ेगा. सुखों में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, पर रिश्तों को लेकर बहुत अधिक संवेदनशील रहेंगे. आज आप दूसरे का पक्ष भी समझें. पीला चंदन लगाकर घर से निकलें. भाग्य का साथ 78% तक है.
वृषभ का राशिफल
वृषभ राशि के लिए दिन अनुकूल है. सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे, पर आज मानसिक अशांति और चिंता बनी रहेगी. खासकर जीवन में आ रहे बदलाव और आर्थिक पक्ष को लेकर किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें. जॉब हो या व्यापार आज उच्च मनोबल से काम करेंगे, तभी सफल होंगे. आज आपकी मेहनत कई नए रास्ते खोल सकती है, आज पैतृक संपत्ति को लेकर काम बनेंगे. आज मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा. पुराने लोगों से आज मुलाकात हो सकती है. शंकर जी पर जल अवश्य चढ़ाएं. भाग्य का साथ 55% है.
मिथुन का राशिफल
मिथुन के लिए आज का दिन नई उपलब्धियां प्राप्त करने का होगा. कार्यक्षेत्र में विशेष कर व्यापार को लेकर आपकी मेहनत रंग लाएगी, वहीं जो लोग जॉब में हैं, भाग दौड़ बनी रहेगी. अनुभवी लोगों की सराहना मिलेगी. आधिकारिक वर्ग का सहयोग रहेगा, समय रहते कामों को पूरा कर पाएंगे. रिश्तो में उतार-चढ़ाव रह सकता है. विशेष कर अपने से छोटो भाई—बहनों के मनोभाव को समझें, दांपत्य जीवन में गलतफहमियों को ना आने दें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज के दिन हनुमान जी का पूजन करके उनको लाल पुष्प अर्पित करें. सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. भाग्य का साथ 68% है.
कर्क का राशिफल
कर्क राशि वालों के आज सभी काम बनेंगे, मान सम्मान और यश भी प्राप्त होगा. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. विरोधी भी आज प्रबल रहेंगे, वहीं व्यापार के विस्तार का दिन है. निवेश कर सकते हैं. आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. आज किसी भी बात को लेकर भ्रम या दुविधा हों तो अचानक से निर्णय ना लें, हानि हो सकती है. अनुभवी लोगों की सलाह आज सहायक सिद्ध होगी. स्वास्थ को लेकर चली आ रही चिंता आज समाप्त होगी. आज पूरे दिन में भगवान गणेश का पूजन जरूर करें. भाग्य 53% है.
सिंह का राशिफल
आपकी राशि के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. अपने कार्यों को लगन से कर पाएंगे. जॉब को लेकर अधिक सजग रहने की आवश्यकता है. उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं, वही व्यापारिक गति तेज रहेगी, लाभ की स्थितियां मिलेंगी. कोई पुराना विवाद या पुराना निर्णय आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रिश्तों में आज मिठास रहेगी. आज मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 63% है.
कन्या का राशिफल
आज कन्या का दिन कार्य क्षेत्र में लाभ और विस्तार देगा. लोगों से संपर्क बनेंगे, आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे. जॉब मे तनाव रहित होकर कार्य करें, थोड़े बहुत अवरोध आपकी सफलता को नहीं रोक पाएंगे. व्यापार के लिहाज से भी दिन अनुकूल है, बस कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सजग रहें. आज कोई पुराना फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है. रिश्तों के लिहाज से दिन सामान्य है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान कर कार्य की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 57% है.
तुला का राशिफल
तुला राशि के लिए आज चंद्रमा पराक्रम भाव से गोचर करेंगे, वहीं नक्षत्र स्वामी लाभ भाव में विराजमान होंगे. आज सूझबूझ से और सकारात्मक दृष्टि से किया गया कार्य सफल रहेगा. आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें आज मैनेजमेंट को लेकर कुछ तनाव मिल सकता है, छोटी सी बात बड़े प्रारूप में बदल सकती है. सजगता से कार्य करें. व्यापार सामान्य से बेहतर है, पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए अनुकूल समय है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आज हनुमान जी को प्रणाम कर अपने कार्यों की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 59% है.
वृश्चिक का राशिफल
आज का दिन जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है. विस्तार के साथ स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. जॉब में नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यभार भी बढ़ेगा, वहीं व्यापारिक लेन देन सामान्य रहेगा. आज बेवजह के टकराव से बचें. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी, आपसी संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य के लिए दिन उत्तम है. आज भगवान सूर्य के दर्शन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 54% है.
धनु का राशिफल
आज का दिन काम के लिहाज से उत्तम है. कार्य बनेंगे, पर जल्दबाजी में धन हानि हो सकती है. व्यवसाय में वृद्धि होगी, निवेश लाभप्रद रहेगा. यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं. आज जॉब को लेकर सकारात्मकता मिलेगी, वहीं रिश्तों में तनाव रह सकता है. स्वास्थ सामान्य रहेगा. आज मां भगवती का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 71% है.
कुंभ का राशिफल
आज का दिन सहजता और सरलता से जाएगा. अगर आप अपने पर विश्वास कर बिना भ्रमित होकर हुए आगे बढ़ें, थोड़ी मेहनत अधिक है, पर यश के साथ सफलता अर्जित करेंगे. वहीं खर्च को लेकर आज बहुत सजगता से निर्णय लेने हैं, सुखों में वृद्धि होगी. खरीद फरोक्त भी लगी रहेगी. स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता रहेगी. संतान पक्ष को लेकर कोई सुखद अनुभव सामने आएगा, रिश्तों में सहजता रहेगी. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% रहेगा.
मीन का राशिफल
आज व्यापारिक विस्तार का दिन रहेगा. नई योजनाओं के तहत कार्य करेंगे. लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जो नये अवसरों के लिए सहायक होगा. जॉब के लिहाज से भी दिन अनुकूल है. आधिकारिक वर्ग का सहयोग रहेगा, पर आप अपने काम को लेकर आज बहुत सजग रहें, छोटी सी गलती भी महंगी पढ़ सकती है. रिश्तों के लिए अनुकूल समय है. पैतृक संपत्ति को लेकर सुखद समाचार मिल सकते हैं. आज भगवान विष्णु का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक मिलेगा.


