आज का राशिफल: धनु समेत 5 राशियों का हनुमानजी की कृपा से बढ़ेगा धन व सम्मान, सिंह समेत 6 रा
मेष राशि
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपकी ही राशि से हों रहा है, इसलिए मान सम्मान के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा. अचानक डूबा हुआ धन भी वापस मिल सकता है. व्यापारिक विस्तार के लिए दिन उत्तम रहेगा और नयी योजनाओं पर कार्य करने का दिन है. कर्ज लेन देन को लेकर आज सजग रहे. बदलाव या नये काम को हाथ मे लेने से पहले थोड़ा सोच विचार कर लें, जल्दबाजी से बचें. रिश्तों के लिहाज से आज आप बहुत संवेदनशील रहेंगे, इसलिए खुश रहने का प्रयास करें. स्वाथ्य मध्यम रहेगा. भाग्य का साथ 55% तक रहेगा.
आज का उपाय: उच्च मनोबल के लिए आज हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशि
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके व्यय भाव से हो रहा है, वहीं चंद्र देव आपकी राशि से त्रिकोण मे विराजमान हैं. आज के दिन का उपयोग करिए, अपनी रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति से अपना अलग स्थान बनाने मे सफल होंगे. व्यापार को लेकर आज लाभ रहेगा, आर्थिक उन्नति मिलेगी. वहीं जॉब मे लोगो से मतभेद कम होंगे, लेकिन अपने टारगेट्स को पूरा कर पाएंगे. वही आज रिश्तों में सहजता रहेगी, संबंधों में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन उत्तम रहेगा. भाग का 77% साथ मिलेगा.
आज का उपाय: मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी की पूजा करें.
मिथुन राशि
नक्षत्र स्वामी का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव मे होगा, वहीं चंद्रमा सुख भाव से गोचर करेंगे, जो आपके व्यापारिक स्तर को बढ़ाएगा. लंबे समय से टल रहे कार्य भी आज पूरे होंगे. जॉब मे जो लोग हैं, उनके लिए व्यस्तता रहेगी और काम का दबाव मानसिक तनाव दे सकता है, वही मैनेजमेंट और आधिकारिक वर्ग भी हावी रहेंगे. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. नई चीजों की खरीद फरोक्त मे व्यस्तता रहेगी. दांपत्य जीवन में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य के लिए भी अनुकूल दिन है. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.
आज का उपाय: भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशि
आपकी राशि के लिए चंद्रमा का गोचर पराक्रम भाव से होने जा रहा है, अगर आज काम को प्लानिंग और सुनियोजित ढंग से करते हैं तो निश्चित सफलता का अनुपात बढ़ेगा. जॉब को लेकर नई संभावनाएं मिलेगी, आपकी मेहनत को समझा जाएगा. निवेश और उधर लेन-देन को लेकर बहुत सजग रहें. कोई पुराना निर्णय आपको तनाव दे सकता है. रिश्ंतो के लिहाज से भी उतार-चढ़ाव रहेगा, जल्दबाजी में लोगों के प्रति अपनी धारणा बना लेना आपको आज महंगा पड़ सकता है, इसलिए आत्म केंद्रित हों. अपने काम को तनलीनता से करें और रिश्तों में सहज रहें. भाग्य 63% तक रहेगा.
आज का उपाय: भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरूवात करें.
सिंह राशि
चंद्रमा आज आपकी राशि से दूसरे भाव में विराजमान हैं, वही नक्षत्र स्वामी भाग्य भाव से गोचर करेंगे. आज उच्च मनोबल से कार्य करने की जरुरत है, कामों को पूरा करने में अधिक प्रयास रहेगा. जॉब में कुछ असंतोष परेशान कर सकता है, वहीं व्यापार में भी उतार-चढ़ाव रहेगा. आज खर्च करने की प्रवृत्ति को नियंत्रित रखें, रिश्तों में सहज भाव रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर आज जरूर विशेष ध्यान रखें. भाग्य 57% तक साथ देगा.
आज का उपाय: रामभक्त हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें, गुड का दान अवश्य करें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा. व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन मनचाहे कम कर पाएंगे. चंद्रमा का गोचर आज आपकी ही राशि में हो रहा है, किसी नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा. जो लोग जॉब परिवर्तन करना चाहते हैं, उनको आज जरूर प्रयास करना चाहिए. व्यापारिक उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें. वही विद्यार्थी वर्ग को भी आज के समय का सदुपयोग करना चाहिए, अनुकूल परिणाम प्राप्त कर पाएंगे, आपसी सामंजस बढ़ने से रिश्तों में निकटता आएगी. भाग्य का साथ 65% तक रहेगा.
आज का उपाय: भगवान राम और हनुमानजी की पूजा करें और चोला व सिंदूर अर्पित करें.
तुला राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा, चंद्रमा का गोचर आपके लिए व्यय भाव को प्रभावित रखेगा. आज किसी नए अनुबंध मे शामिल हों सकते है, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. व्यापार हो या जॉब जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचें. आज यात्राओं के योग भी बना रहें हैं, जो लाभप्रद रहेगे. आज तामसिक भोजन से बचें, कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. रिश्तों में सहजता रहेगी लेकिन कार्यक्षेत्र में बहुत सोच समझ कर लोगों पर विश्वास करें. भाग्य का साथ 55% तक रहेगा.
आज का उपाय: मंगलवार को हनुमानजी का ध्यान करें और 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले आज उत्साहित रहेंगे, कार्यों में नवीनता आएगी. सोचे हुए कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे, जो लोग जॉब मे है, उनकी काबिलियत को सरहाया जाएगा और किसी नए प्रोजेक्ट या काम की जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं व्यापार के लिए भी अनुकूल रहेगा और विस्तार का दिन है. आपके व्यक्तिगत संबंधों के चलते कार्य बनेंगे, पारिवारिक दृष्टि से भी सम्मान और यश प्रप्ति का दिन है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 71% तक रहेगा.
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमानजी के मंत्रों का जप करें.
धनु राशि
चंद्र देव आज आपकी राशि से दशम भाव विराजमान होंगे, जिससे मान सम्मान और यश प्रप्ति की लालसा बढ़ेगी. इसलिए आज विवादों से बचते हुए अपने कार्य पर सकारात्मक रूप से कार्यरत रहें, निश्चित सफलता मिलेगी. व्यापार की अपेक्षा जॉब में आज अधिक संतोष रहेगा, व्यापारिक दृष्टिकोण से आज अधिक मेहनत की आवश्यकता है. खरीद फरोक्त या निवेश को लेकर आज असमंजस बढ़ेगा, सतर्कता से कार्य करें. रिश्तों मे सहजता रहेगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.
आज का उपाय: हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल चोला चढ़ाएं.
मकर राशि
चंद्रमा का गोचर आज भाग्य भाव से होगा. विस्तार का दिन रहेगा और मेहनत से ही सफलता मिलेगी. व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा और मन के अनुसार परिणाम मिलेंगे. जॉब मे जरूर दबाव रह सकता है, जो आपके व्यवहार को प्रभावित करेगा और लोगो से अनबन का कारण बनेगा, सतर्क रहें. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. विद्यार्थी वर्ग से आज के दिन का भरपूर उपयोग करें, सभी कार्य सिद्ध होंगे. भाग्य का साथ 54% तक रहेगा.
आज का उपाय: मंगलवार को लाल वस्तुएं जैसे मसूर की दाल, गुड़, शहद आदि का दान करें.
कुंभ राशि
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा, जिससे आज सफलता के योग बनेंगे. कार्यों के अवरोध दूर होंगे लेकिन आज कोई बड़ा परिवर्तन करते समय सजगता रखें. पारिवारिक सुख मे वृद्धि व आय के स्रोत बढ़ेंगे, जॉब मे आप अपनी बुद्धि और कौशल का प्रयोग कर लोगो का ध्यान खींच पाएंगे. यश अर्जित करने मे सफल रहेंगे. व्यापार मे नये निवेश या कार्य करने के ढ़ग मे बदलाव लाने के प्रयास करेंगे, जो एक अच्छी पहल होगी. रिश्तों मे सहजता बढेगी और संबंधों मे मजबूती आएगी. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 57% तक रहेगा.
आज का उपाय: मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा व दान करें.
मीन राशि
आपकी राशि के लिए चंद्रमा का गोचर रोजी रोजगार को पूर्णता प्रभावित करेगा. आज का दिन सामान्य से बहतर रहेगा. आपका सामाजिक दायरा बढेगा, आर्थिक उन्नति के लिए प्रयत्न सफल रहेंगे. जॉब मे निरंतर उन्नति के लिए प्रयास रत रहें और अधिकारीक वर्ग से जुड़ाव रखें. बाहरी स्रोतों से जुड़ने से काम बनेंगे. व्यापारिक अनुकूलता रहेगी. घूमने फिरने के मौकों को हाथ से ना जाने दें. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, वही भाग्य का साथ 56% तक रहेगा.
आज का उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


