आज का मीन राशिफल: उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन, लाइफ पार्टनर से होगा झगड़ा! जानें करियर, कारोबार और सेहत का हाल

आज का मीन राशिफल: उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन, लाइफ पार्टनर से होगा झगड़ा! जानें करियर, कारोबार और सेहत का हाल

Aaj Ka Meen Rashifal 05 December 2025, आज का मीन राशिफल: आज शुक्रवार, 05 दिसम्बर 2025 का दिन मीन राशि वालों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आज कई योजनाएं बनेंगी लेकिन उन्हें अमल में लाने में थोड़ी सुस्ती दिखेगी. पुराने रोगों में आज कुछ पीड़ा हो सकती है.

आज दिनभर मन में नए विचार तो आते रहेंगे, मगर काम की गति कुछ धीमी रहेगी. साथ ही पार्टनर के साथ आज तीखी बहस हो सकती है. आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता है. आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि आज का दिन मीन राशि के जातक के लिए कैसा रहने वाला है.

आज मीन राशिवालों का करियर राशिफल
मीन राशि वाले जातक के लिए आज का दिन करियर में मध्यम परिणाम देखने को मिलेगा. आज करियर की दृष्टि से सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है. क्योंकि आज का दिन आलस भरा रहेगा. सहयोगी मित्र नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं. उन्हें चाहिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी.

आज मीन राशिवालों का व्यापार राशिफल
मीन राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. जो लोग व्यापार करते हैं या व्यापार करने की सोच रहे हैं, उन्हें आज पार्टनर के साथ बात करते समय सावधानी रखने की जरूरत है. पार्टनर आज व्यापार के निमित्त कोई नुकसान पहुंचा सकता है. उन्हें चाहिए सतर्कता के साथ कार्य करें.

आज मीन राशिवालों की सेहत का हाल
मीन राशि के जातक का आज स्वास्थ्य मिला-जुला रहने वाला है. इस राशि के जो जातक हैं, उन्हें पुराने रोगों में आज कुछ पीड़ा हो सकती है. उन्हें चाहिए समय पर पौष्टिक आहार लें, जिससे स्वास्थ्य में सुधार हो सके. साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

आज मीन राशिवालों का आर्थिक राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति में सामान्य रहने वाला है. आज इस राशि के जातक को पुराने किए गए निवेश से कोई नुकसान हो सकता है. साथ ही खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा. उन्हें चाहिए आज किसी को भूलकर भी उधार न दें.

आज मीन राशिवालों का शिक्षा राशिफल
मीन राशि के जातक को आज शैक्षिक कार्यों में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा. पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे बहुत समय से शिक्षा के क्षेत्र में रुका हुआ प्रमोशन का कार्य पूरा होगा. जिससे आज मान–सम्मान बढ़ेगा. उन्हें चाहिए आत्मविश्वास के साथ नए कार्य की शुरुआत करें.

आज मीन राशिवालों का लव राशिफल
मीन राशि के जातक का आज का दिन लव लाइफ़ में काफ़ी मध्यम रहने वाला है. आज प्यार और रिश्तों में मर्यादा और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी होगा. अपने साथी या जीवनसाथी से अनावश्यक विवाद से आज बचना चाहिए. साथ ही परिवार के लिए समय निकालना जरूरी रहेगा.

मीन राशिवालों के लिए उपाय
मीन राशि के जातक जो दान–पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए आज के दिन शुक्र देव के मंत्रों का जाप करें और ग़रीबों में सफेद वस्तु का दान–वितरण करें, जिससे आज का दिन बेहतरीन हो सके.

Source link

Previous post

आज का अंक ज्योतिष , 5 दिसंबर 2025: खर्च-उलझन से परेशान होंगे मूलांक 2, अंक 5 के मन में रहेगी उथल-पुथल, 6 के अटकेंगे काम

Next post

Aaj Ka Mesh Rashiphal : प्रेम-धन-करियर… मेष राशि के लिए शुक्रवार बना सौभाग्य का संगम, ऐसा रहेगा मेष राशि के जातकों का दिन

You May Have Missed