आज का पंचांग, 27 नवंबर 2025: मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, दोपहर से पंचक, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त, भद्रा समय

आज का पंचांग, 27 नवंबर 2025: मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, दोपहर से पंचक, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त, भद्रा समय

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 November 2025: आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. दोपहर में 02:07 बजे से पंचक लगेगा और देर रात 12:29 बजे से भद्रा शुरू होगी. य​ह पंचक अशुभ नहीं है. आज मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, गर करण, ध्रुव योग है. जो लोग आज गुरुवार व्रत हैं, वे विधि विधान से विष्णु पूजा करें. उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. दैनिक पंचांग से जानते हैं दिनभर के शुभ मुहूर्त और अशुभ काल.

ख़बरें फटाफट

आज का पंचांग, 27 नवंबर 2025.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 November 2025: आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, गर करण, ध्रुव योग, दक्षिण का दिशाशूल और मकर राशि का चंद्रमा है. आज दोपहर में 02:07 पी एम से पंचक शुरू हो रहा है. गुरुवार को शुरू होने वाला पंचक अशुभ नहीं होता है, इसमें किसी भी मांगलिक कार्य पर रोक नहीं लगती है. देर रात 12:29 एएम से भद्रा लगेगी, जो कल सुबह तक रहेगी. इस भद्रा का वास धरती पर है, इस वजह से इस भद्रा में शुभ कार्य नहीं होंगे. आज आपको दक्षिण दिशा में जाना है तो ज्योतिष उपायों को करके जा सकते हैं.

आज जो लोग गुरुवार का व्रत हैं, वे शुभ-उत्तम मुहूर्त 06:53 ए एम से 08:12 ए एम के बीच पूजा करें. भगवान विष्णु को पीले फूल, हल्दी, चावल, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप आदि अर्पित करें. उसके बाद गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं. चाहें तो बेसन का हलवा या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. उसके बाद विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम आदि का पाठ करें. गुरुवार व्रत कथा सुनें. फिर पूजा का समापन विष्णु आरती से करें. उसके बाद केले के पौधे की पूजा करें. गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा से गुरु दोष मिटेगा. विवाह के योग बनेंगे. पति और पत्नी साथ में व्रत रहकर पूजा करते हैं तो वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. लक्ष्मी नारायण की पूजा से धन और वैभव की प्राप्ति होती है. गुरुवार को पीले चंदन, केसर, पीले वस्त्र, हल्दी, पीतल, गुड़, चने की दाल आदि का दान करें. आपका गुरु ग्रह मजबूत होगा. आज के दैनिक पंचांग से जानते हैं दिनभर के शुभ मुहूर्त और अशुभ काल.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 27 नवंबर 2025

  • आज की तिथि- सप्तमी – 12:29 ए एम, नवम्बर 28 तक, उसके बाद अष्टमी
  • आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 02:32 ए एम, नवम्बर 28 तक, फिर शतभिषा
  • आज का करण- गर – 12:20 पी एम तक, वणिज – 12:29 ए एम, नवम्बर 28 तक, उसके बाद विष्टि
  • आज का योग- ध्रुव – 12:09 पी एम तक, फिर व्याघात
  • आज का पक्ष- शुक्ल
  • आज का दिन- गुरुवार
  • चंद्र राशि- मकर- 02:07 पी एम तक, उसके बाद कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:53 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 12:15 ए एम
चन्द्रास्त- 11:32 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 05:05 ए एम से 05:59 ए एम
  2. अभिजीत मुहूर्त: 11:48 ए एम से 12:30 पी एम
  3. विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:36 पी एम
  4. अमृत काल: 03:42 पी एम से 05:22 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 28

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ-उत्तम: 06:53 ए एम से 08:12 ए एम
  • चर-सामान्य: 10:50 ए एम से 12:09 पी एम
  • लाभ-उन्नति: 12:09 पी एम से 01:28 पी एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 01:28 पी एम से 02:46 पी एम
  • शुभ-उत्तम: 04:05 पी एम से 05:24 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • अमृत-सर्वोत्तम: 05:24 पी एम से 07:05 पी एम
  • चर-सामान्य: 07:05 पी एम से 08:47 पी एम
  • लाभ-उन्नति: 12:09 ए एम से 01:50 ए एम, नवम्बर 28
  • शुभ-उत्तम: 03:32 ए एम से 05:13 ए एम, नवम्बर 28
  • अमृत-सर्वोत्तम: 05:13 ए एम से 06:54 ए एम, नवम्बर 28

आज के अशुभ समय

  1. यमगण्ड- 06:53 ए एम से 08:12 ए एम
  2. गुलिक काल- 09:31 ए एम से 10:50 ए एम
  3. दुर्मुहूर्त- 10:24 ए एम से 11:06 ए एम, 02:36 पी एम से 03:18 पी एम
  4. राहुकाल- 01:28 पी एम से 02:46 पी एम
  5. पंचक- 02:07 पी एम से 06:54 ए एम, नवम्बर 28
  6. भद्रा- 12:29 ए एम, नवम्बर 28 से 06:54 ए एम, नवम्बर 28
  7. भद्रा का वास- धरती पर
  8. दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

भोजन में – 12:29 ए एम, नवम्बर 28 तक, उसके बाद श्मशान में

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

पंचांग:गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, दोपहर से पंचक, जानें दिनभर के मुहूर्त,भद्रा

Source link

Previous post

Aaj Ka Mithun Rashifal : अपने से बड़ों का सम्मान करने पर सभी समस्याएं होंगी खत्म, करियर में लगेंगे चार चांद, जानें आज का राशिफल 

Next post

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाएगा बड़े बदलाव! प्रेम से लेकर करियर तक जानें राशिफल

You May Have Missed