आज इनकम बढ़ने के संकेत, लंबी यात्रा का योग! बस ये गलती न करें सिंह राशि वाले
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, लग्न में शुक्र की स्थिति और दूसरे भाव में गुरु का विराजमान होना आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभकारी संकेत दे रहा है. आज का दिन धन लाभ और उन्नति के नए अवसर लेकर आ सकता है. पढ़ें पूरा राशिफल
Aaj Ka Singh Rashifal 06 May 2026, Leo Daily Horoscope: बुधवार, 6 मई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक लग्न में शुक्र की स्थिति और दूसरे भाव में गुरु का विराजमान होना आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभकारी संकेत दे रहा है. आज का दिन धन लाभ और उन्नति के नए अवसर लेकर आ सकता है. खासकर शिक्षा और करियर से जुड़े लोगों के लिए यह दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. दूसरे भाव में गुरु की स्थिति नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि के संकेत दे रही है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रदर्शन की सराहना हो सकती है, जिससे पदोन्नति के योग बन सकते हैं. न्यायिक क्षेत्र या प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. वहीं, विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं और मेहनत रंग ला सकती है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. धन भाव में मंगल और शनि की स्थिति आर्थिक मजबूती के संकेत दे रही है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में वृद्धि हो सकती है, हालांकि नए निर्णय लेने से बचने की सलाह दी गई है. पेट्रोल, केमिकल, कृषि और अनाज से जुड़े व्यवसाय करने वालों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं. आज कई स्रोतों से धन आगमन संभव है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुरानी तंगी दूर हो सकती है.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा सावधानी भरा रह सकता है. खासकर जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या या अस्थमा की परेशानी है, उन्हें आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें और शुद्ध व सामान्य तापमान का पानी पीना बेहतर रहेगा.
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन सुखद रहेगा. लग्न में शुक्र की स्थिति परिवार में सौहार्द और खुशियों का माहौल बनाएगी. पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी. वहीं प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा है. प्रेमी जोड़े साथ में समय बिताने या किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 3 अंक विशेष रूप से शुभ है. इसके अलावा 4, 6, 7 और 9 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी माना गया है. साथ ही जमीन से जुड़े किसी भी विवाद या निर्णय को आज टालना बेहतर रहेगा और अनावश्यक विवादों से दूर रहना ही समझदारी होगी.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


